केंद्र सरकार के तीन तलाक पर प्रतिबंध के बाद भी कई मामले सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सामने आया है। जहां एक युवक ने विदेश से पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया है। इस संबंध में पत्नी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत 6 जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पत्नी ने दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट और झगड़ा करने के भी आरोप लगाए हैं। पत्नी ने बताया कि उनका निकाह सितंबर 2015 में शाहबाश बैग से हुआ था। विवाह के कुछ समय तक आरोपियों ने उन्हें अच्छा रखा। उसके दो बेटियां हैं। बाद में आए दिन दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2022 में अभियुक्तगण ने दहेज की मांग करते हुए परिवादिया को उनकी दोनों बच्चियों समेत घर से निकाल दिया, तब से वह पीहर में रह रही हैं। बाद में पति कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कुवैत चला गया। पत्नी जब थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंची तो पता चला कि आरोपी पति कुवैत में है, जिसने मोबाइल से तीन तलाक दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने उन्हें नोटिस भेजे थे। लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया। बाद में महिला थाना पुलिस ने जब पति से बात की तो उन्होंने मोबाइल पर भेजे। रिपोर्ट में यह भी बताया कि रिपोर्ट पर पुलिस ने पति समेत 6 जनों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना के अलावा मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम, 2019 की धारा 2 व 3 के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Uttarakhand First Snowfall: Yamunotri, Uttarkashi में शुरू हुई बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने जमकर लिए मजे
Uttarakhand First Snowfall: Yamunotri, Uttarkashi में शुरू हुई बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने जमकर लिए मजे
અંબાજીનું પવિત્ર માનસરોવર તળાવ 6 વર્ષ બાદ વરસાદી પાણીથી ભરાયું
ઓરેન્જ એલર્ટ વચ્ચે બનાસકાંઠાના અનેક વિસ્તારોમાં વરસાદ પડ્યો છે. યાત્રાધામ અંબાજીમાં સવારથી...
ભણો નકર ડામ દેશે...? શરમ નેવે મુકી
સાબરકાંઠાના ખેરોજમાં રુવાડા ઉભા કરી દે તેવી ઘટના સામે આવી છે. અહીં શાળાના વિધાર્થીઓને ડામ...
Amit Shah Assam Visit: 2nd Assembly, Mising Festival
Guwahati, January 29, 2026 – In a significant political and developmental move ahead of the...
IRCTC Exit Strategy | क्या इस Stock को Sell करने का है सही वक्त? | Business News | CNBC Awaaz
IRCTC Exit Strategy | क्या इस Stock को Sell करने का है सही वक्त? | Business News | CNBC Awaaz