जयपुर के रामगंज इलाके में एक बार फिर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। एक मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद अचानक से इतना ज़्यादा गरमा गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव के कारण गली-मोहल्लों में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूटे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। साथ ही तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात दो समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। अचानक हुई पत्थरबाजी से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश कर टकराव शांत करवाया। एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि रामगंज स्थित दर्जियों के रास्ते में दो दिन पहले गली में खड़े रहने की बात पर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था। गुरुवार रात को क्षेत्र में लाइट गई हुई थी तभी एक समुदाय के कुछ लोग गली में खड़े थे। उन्हें दूसरे समुदाय के लोगों ने वहां से जाने को कहा। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। रात करीब 10:00 बजे स्थिति तब ज़्यादा बिगड़ गई जब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा।एडीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि मौके से 7 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है, ताकि शांति बनी रह सके।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બ્રોડગેજ રેલ્વેલાઇન પર હાઈટેન્શન કોપર વાયરની ચોરી કરતી ગેંગને શોધી કાઢતી RPF તથા LCB છોટાઉદેપુર...
બ્રોડગેજ રેલ્વેલાઇન પર હાઈટેન્શન કોપર વાયરની ચોરી કરતી ગેંગને શોધી કાઢતી RPF તથા LCB છોટાઉદેપુર...
Mathura Lok Sabha के गांव में Modi पर चर्चा, गांववालों का जवाब सुनकर क्यों भाग गए नेता जी?
Mathura Lok Sabha के गांव में Modi पर चर्चा, गांववालों का जवाब सुनकर क्यों भाग गए नेता जी?
मुख्यमंत्र्यांना दहा हजार निवेदने पाठवणार! गुंदेकर
बीड जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांना सततच्या पावसामुळे नुकसान होऊनही नव्या शासकीय नियमानुसार मदत मिळालेली...
Supreme Court को मिले दो नए जज, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और सीनियर एडवोकेट केवी विश्वनाथन ने ली शपथ
नई दिल्ली, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा और सीनियर एडवोकेट केवी...