वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर कहर बनकर टूटती है. एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कहर बरपाया है. इसके कारण लोगों की 5 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई और 9 लोग अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे है. मामला जयपुर ग्रीमीण इलाके के जमवारामगढ़ का है. यहां जयपुर-दौसा हाईवे के डांगरवाड़ा मोड़ पर 2 वाहनों की आपस में जोरदार भिंड़त हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घालय हो गए. जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार थार की डांगरवाड़ा मोड़ पर पहुंचने पर बोलेरो से भिंड़त हो गई. टककर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल लोगों को वाहनों से बाहर निकाला. इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से घालयों को अस्पताल पहुंचाया गया. जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें थार और बोलेरो की भिड़ंत से 5 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 9 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. घायलों को CHC आंधी में भर्ती करवाया गया है. जिनमें से 3 गंभीर घायलों को जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में रेफर किया है. यह हादसा मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Farmers Protest: आज Haryana के किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, रोकने के लिए Border पर Delhi Police
Farmers Protest: आज Haryana के किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, रोकने के लिए Border पर Delhi Police
Why Belly Fat is Dangerous | 5 Fastest Ways To Lose Belly Fat Without Exercise | Shivangi Desai
Why Belly Fat is Dangerous | 5 Fastest Ways To Lose Belly Fat Without Exercise | Shivangi Desai
Revised Criminal Law Bills: मॉब लिंचिंग करने पर होगी फांसी की सजा, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को तीन नए आपराधिक कानून विधेयक पर...