संजीवनी क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी गबन मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने नवीनतम तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है. जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ में संजीवनी क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के मामले में आरोपों से घिरे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत सहित अन्य की ओर से विविध आपराधिक याचिका पेश की थी. जिसमें राजस्थान हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी रोक लगाई थी. उसके बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत के रूप में चालान पेश करने पर भी रोक लगा थी. इस मामले राज्य सरकार की ओर से गिरफ्तारी पर रोक हटाने का प्रार्थना पत्र पेश किया गया था. जिस पर लगातार सुनवाई हो रही है. इस पूरे मामले में एसओजी की ओर से जांच चल रही है. हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्रसिंह दासपा ने पैरवी की. वहीं सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने पैरवी करते हुए पक्ष रखा. कोर्ट ने दोनों पक्षों के संयुक्त अनुरोध पर मामले को 16 जुलाई 2024 को सुनवाई के लिए रखा है. कोर्ट ने एसओजी की नवीनतम जांच रिपोर्ट को पेश करने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अतिरिक्त महाधिवक्ता जोशी ने अगली सुनवाई पर पेश करने का आश्वासन दिया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Parliament Session 2023 Live Updates: शीतकालीन सत्र के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को किया गया निलंबित
नई दिल्ली। आज संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session 2023) का 11वां दिन है। बीते...
মাজুলীত অসম আৰক্ষী দিৱস পালন
আজি অসম আৰক্ষী দিৱস। মাজুলীতো আজি পালন কৰা হৈছে অসম আৰক্ষী দিৱস।
Tech Tips: लैपटॉप और स्मार्टफोन हो रहे ओवरहीट, तो ये गैजेट्स आएंगे आपके काम
गर्मी की समस्या एक अहम मुद्दा है स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक हर किसी पर इसका प्रभाव देखने को...
પેપર ફોડનાર તો ફિલ્મ અભિનેતા નીકળ્યો!:ભાવનગર યુનિ.નું પેપર લીક કાંડમાં સંડોવાયેલ અમિત ગલાણીએ સૈયર મોરી રે, 1928, ધન ધતુુડી પતુડી સહિત અનેક ફિલ્મોમાં કર્યો છે અભિનય
ભાવનગરની મહારાજા કૃષ્ણકુમારસિંહજી યુનિવર્સિટીનું બી.કોમ સેમેસ્ટર-6નું એકાઉન્ટનું પેપર તાજેતરમાં...