प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी लोकसभा सीट के चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले राजस्थान निवासी व जाने-माने स्टेंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला को अब पहला राजनीतिक सपोर्ट मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नामांकन भरने में सफल रहे रंगीला को आज़ाद अधिकार सेना ने अपना समर्थन दिया है। गौरतलब है कि आजाद अधिकार सेना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकृत एक राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी की कई राज्यों में राज्य इकाइयां होने के साथ ही राष्ट्र पदाधिकारियों की भी टीम है। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी से नामांकन भरने वाले राजस्थान के श्याम रंगीला को समर्थन देने की घोषणा की है। ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से रंगीला को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के अनुसार आज़ाद अधिकार सेना ने वाराणसी लोकसभा सीट से एक प्रत्याशी ‘मैं ज़िंदा हूं’ का चयन किया था। लेकिन उन्हें प्रशासन के इशारे पर अवैध हिरासत में रखा गया जिससे वे नामांकन दाखिल नहीं कर सके। अतः इन स्थितियों में हमारी पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए श्याम रंगीला को वाराणसी में अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। आज़ाद अधिकार सेना से समर्थन मिलने के बाद श्याम रंगीला ने आभार जताया है। रंगीला ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया में कहा, ‘समर्थन के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। मैं आप सबकी आवाज़ बनके खड़ा रहूंगा।’ भारत चुनाव आयोग से अधिकृत और पंजीकृत आज़ाद अधिकार सेना कई राज्यों में सक्रीय है। खासतौर से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में पार्टी ने अपनी टीमें बना रखी हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ में जन्में और श्रीगंगानगर में पले-बढ़े श्याम रंगीला ने मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन वाराणसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहीं से नामांकन भरा, जो दिन भर चर्चा में रहा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના કાંટ ગામ પાસે ગત મોડી રાત્રે અક--સ્માત સર્જાયો હોવાની ઘટના સામે આવી
ડીસાના કાંટ ગામ પાસે ગત મોડી રાત્રે અક--સ્માત સર્જાયો હોવાની ઘટના સામે આવી
શ્રી સિદ્ધિવિનાયક દેવસ્થાન પવિત્ર આઠમના દિવસે 101 શ્રી યંત્રની 1008 કમળબીજ થી શાસ્ત્રોક્ત વિધિથી પૂજા અર્ચના ...!!!
મહેમદાવાદ સ્થીત સિદ્ધિવિનાયક મંદિર ખાતે આજે આઠમ નિમિતે 101 શ્રીયંત્ર ની 1008 કમળ બીજથી પૂજા...
સત્કાર સમારંભ, માતૃ પિતૃ વંદના અને લ્હાણી વિતરણ કાર્યક્રમ યોજાયો.
સત્કાર સમારંભ, માતૃ પિતૃ વંદના અને લ્હાણી વિતરણ કાર્યક્રમ યોજાયો.
પેટલાદ પંથકમાં દિવસ દરમિયાન ધોધમાર વરસાદ
પેટલાદ પંથકમાં આજે બપોરના સમયે વાદળો ચડી આવ્યા હતા અને વીજળીના ચમકારા અને ગાજવીજ સાથે...
CM ભૂપેન્દ્ર પટેલ શ્રી રવિશંકર મહારાજના આશ્રમની મુલાકાતે
#buletinindia #gujarat #anand