Google I/O 2024 शुरू हो चुका है। कंपनी का यह दो दिवसीय इवेंट आज भी यूजर्स के लिए खास होने वाला है।कंपनी इवेंट के पहले दिन यानी 14 मई को ही जानकारी दे चुकी है कि आज (15 मई 2024) को Android 15 Beta 2 रिलीज किया जा रहा है। हालांकि इवेंट में नए ओएस अपडेट के साथ मिलने वाले फीचर्स को लेकर जानकारी नहीं दी गई।

गूगल का एनुअल डेवलपर कॉन्फ्ररेंस इवेंट 2024 (Google I/O 2024) शुरू हो चुका है। कंपनी का यह दो दिवसीय इवेंट आज भी यूजर्स के लिए खास होने वाला है।

आज रिलीज होगा Android 15 Beta 2

कंपनी इवेंट के पहले दिन यानी 14 मई को ही जानकारी दे चुकी है कि आज (15 मई 2024) को Andयूजर्स को Android 15 Beta 1 अपडेट उनके डेली इस्तेमाल वाले डिवाइस में इंस्टॉल न करने की सलाह दी जा रही है।roid 15 Beta 2 लाया जा रहा है।

Android 15 Beta 1 अपडेट हो चुका है पेश

बता दें, बहुत से स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर अपने डिवाइस के लिए Android 15 Beta 1 अपडेट रिलीज कर चुके हैं। इनमें OnePlus 12, realme 12 Pro+, Nothing Phone (2a) जैसे स्मार्टफोन का नाम शामिल है।

इवेंट के पहले दिन कंपनी ने अपकमिंग एआई फीचर्स और जेमिनी को मेन फोकस में रखा। इसके बाद ही अगले दिन के लिए Android 15 को लेकर एलान हुआ है।

हालांकि, इस नए ओएस अपडेट के साथ बीटा यूजर्स के लिए कौन-से फीचर्स लाए जा रहे हैं, इसे लेकर अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।

Android 15 beta अपडेट में आ रही परेशानी

कंपनी Android 15 beta 1 तो पेश कर चुकी है, लेकिन इस अपडेट को लेकर अभी बहुत से स्मार्टफोन यूजर परेशानी झेल रहे हैं। इस अपडेट के साथ यूजर्स को बग की परेशानी आ रही है।