दुनियाभर में लोगों को बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन वाली कारों में सफर करना पसंद होता है वहीं कुछ लोगों को नई तकनीक वाली कारें पसंद होती हैं। लेकिन कुछ लोगों को इन सबके साथ बेहद खास और महंगी कारों में सफर करना पसंद आता है। Rolls Royce से लेकर Bugatti तक दुनियाभर में सबसे महंगी पांच कारें कौन सी हैं। आइए जानते हैं।

दुनियाभर में कुछ कंपनियों की ओर से चुनिंदा लोगों के लिए बेहद खास कारों को बनाया जाता है। दुनियाभर में Rolls Royce से लेकर Bugatti तक कुछ बेहद महंगी कारों को ऑफर करती हैं। हम इस खबर में आपको दुनिया की सबसे महंगी पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं।

Rolls-Royce La Rose Noire Droptail

अगर आपको बताया जाए कि दुनिया की सबसे महंगी कार 10-20 करोड़ रुपये में नहीं बल्कि 250 करोड़ रुपये के आस-पास की कीमत पर खरीदी जा सकती है, तो आपको कितना अचंभा होगा। Rolls-Royce La Rose Noire Droptail दुनिया की सबसे महंगी कार है। पांच मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी इस कार को बेहद खास लोगों के लिए बनाया गया है।

Rolls Royce Boat Tail

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी कार भी रोल्‍स रॉयस की ओर से ही ऑफर की जाती है। Rolls Royce Boat Tail बेहद लग्‍जरी कार है, जिसके रियर को किसी बोट की तरह डिजाइन किया गया है। इस कार को करीब 233 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है

Bugatti La Voiture Noire

दुनिया की सबसे तेज कारों को बनाने वाली कंपनी बुगाटी की ओर से दुनिया की तीसरी सबसे महंगी कार को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से Bugatti La Voiture Noire को बेहद दमदार इंजन और सुपर लग्‍जरी फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत करीब 155 करोड़ रुपये के आस-पास है।

Pagani Zonda HP Barchetta

दुनियाभर में हाइपर कार बनाने वाली इटालियन कंपनी पगानी की ओर से Pagani Zonda HP Barchetta को ऑफर किया जाता है। इसे टाइटेनियम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इस कार की कीमत करीब 146 करोड़ रुपये के आस-पास है।