राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट पर चुनाव होने के बाद भी इस हॉट सीट की लगातार चर्चा हो रही है। कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल को लेकर सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक इंटरव्यू के दौरान बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम को अपनी पार्टी का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो सीट हमें गठबंधन ने दी है। उम्मेदाराम हमारी पार्टी के नहीं है। वहीं सचिन पायलट ने भाटी के चुनाव लड़ने की तारीफ की। सचिन पायलट से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी की बहुत चर्चा है। वहां से आपके उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल है। वहां पर नतीजे क्या रहने वाले है? इस पर पायलट ने कहा कि ‘बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल चुनाव जीतेंगे। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी। वो सीट हमें गठबंधन ने दी है। उम्मेदाराम हमारी पार्टी के नहीं है। वे अच्छे बहुमत से जीत कर आएंगे’। पायलट ने आगे कहा कि ‘रविंद्र नौजवान व्यक्ति है, विधानसभा जीतकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। हालांकि उन्होंने चुनाव पूरी ताकत से लड़ा। लेकिन जनता सब जानती है, वहां के लोगों ने सरकार बनाने के लिए वोट किया है’।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
JioCinema Outage: IPL मेगा ऑक्शन का क्रेज, काफी देर ठप रही जियोसिनेमा की सर्विस
IPL मेगा ऑक्शन के दौरान जियोसिनेमा ऐप को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने इसकी शिकायत करने...
મારી માટી મારો દેશ કાર્યક્રમમાં સાબરકાંઠાના કાર્યકરો જોડાશે
(રાહુલ પ્રજાપતિ)
હિંમતનગરઃ ભાજપ ગુજરાત પ્રદેશ દ્વારા રાજ્યમાં વિવિધ સ્થળે મારી માટી મારો દેશ...
राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! बजट में हो सकती है वैट कम करने की घोषणा
राजस्थान में आज भजनलाल सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री...
બી એન ન્યૂઝ ની ટીમ તરફથી દેશવાસીઓને દિવાળી ની શુભ કામનાઓ.
બી એન ન્યૂઝ ની ટીમ તરફથી દેશવાસીઓને દિવાળી ની શુભ કામનાઓ.