नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय मोदी कैंसर से पीड़ित थे और यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

खुद दी थी कैंसर की जानकारी

सुशील मोदी ने पिछले महीने ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी सार्वजनिक की थी कि उन्हें कैंसर हो गया है और वह लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे। सोमवार देर रात एक्स पर किए पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है।

बिहार में भाजपा के उत्थान में रहा अमूल्य योगदानः पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि  बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।