मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंजाब के दौरे पर है. इस दौरान वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा और रोड शो के जरिए बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं. सोमवार को होशियारपुर में बीजेपी प्रत्याशी अनीता सोमप्रकाश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद की ऐसी कमर तोड़ी है कि सभी आतंकवादी लापता हो गए हैं. वर्ष 2014 से पहले आतंकवादी घटनाएं आम बात थी, लेकिन आज कोई भी आतंकवादी और नक्सलवादी देश में आतंक फैलाने का दुस्साहस नहीं कर सकता, यही मोदी जी की गारंटी है. भजन लाल ने कहा कि पीएम मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण, सीमा-सुरक्षा, आर्थिक विकास और देश को आतंकवाद एवं नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में परिवर्तनकारी निर्णय लिए गए हैं, जबकि कांग्रेस ने देश को केवल भ्रष्टाचार का दंश ही दिया है. कांग्रेस ने अपने कुशासन के पंजे से हमेशा गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं को कुचला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को पुर्नस्थापित करने का अभूतपूर्व काम किया है. करतारपुरा कॉरिडोर, बाबा विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के विकास कार्य और अयोध्या में राममंदिर के निर्माण से भारतीय संस्कृति को एक नई गति मिली है. वहीं कांग्रेस गठबंधन ने सदैव श्री राम मंदिर के विरोध करने का पाप किया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মিনি মাৰাথান প্ৰতিযোগিতা
স্বাধীনতাৰ অমৃত মহোৎসৱৰ লগত সংগতি ৰাখি আজি পুৱাই শিৱসাগৰ জিলা প্ৰশাসনৰ উদ্যোগত অনুষ্ঠিত কৰা হয়...
बेटी से रुपयों के लेनदेन को लेकर पिता की हत्या:करवा चौथ पर कोटा आए तो पकड़े गए, भागे तो दीवार से गिरे
कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने दो...
'अगले पांच साल में मेडिकल लाइन में होंगी 75 हजार भर्तियां' लाल किले से PM मोदी ने की बड़ी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 75...
नेकनूर स्त्री रुग्णालयात विविध योजना अंतर्गत उद्या आरोग्य शिबिर@india report
नेकनूर स्त्री रुग्णालयात विविध योजना अंतर्गत उद्या आरोग्य शिबिर@india report
Renault Kiger RXT(O) ट्रिम को मिले प्रीमियम फीचर्स, कार की कीमत में भी की गई कटौती
नो ने काइगर के इस वेरिएंट में अब अतिरिक्त रूप से 16-इंच अलॉय व्हील वायरलेस Apple CarPlay और...