जनपद आजमगढ़ में,दो युवकों की मौत एक घायल ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह क्षेत्र के जीवली बाजार बाईपास मोड़ के पास, ट्रेलर-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए, अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी इंदल यादव (36), विवेक प्रजापति (22) व विकास बिंद (20) शनिवार की देर रात एक ही बाइक से जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर पहुंचे थे कि ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदल यादव व विवेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराए। वहीं मृतक इंदल व विवेक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इंदल रोजी-रोटी के लिए गुजरात प्रांत के वापी शहर में रहता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। दूसरा मृतक विवेक प्रजापति दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए 15 दिन पूर्व ही घर आया था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बाणगंगा स्थित पंचवटी आश्रम साकेत धाम पर अखंड रामायण पाठ प्रारंभ
बून्दी। देवशयनी एकादशी के अवसर पर पिछले 44 वर्षों से निरंतर रामायण पाठ होता रहा है। बाणगंगा स्थित...
પોલીસ અધિકારીઓની વહીવટી કારણો આંતરિક બદલી
#buletinindia #gujarat #arvalli
31 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न
कृषि विज्ञान केन्द्र पर केन्द्र की 31 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस...
LIMBADI || લીંબડી રહ્યું આજે સજ્જડ બંધ કોંગ્રેસને વ્યાપારીઓએ સમર્થન આપ્યું હોય તેવુ વાતાવરણ સર્જાયું
SWATANTRA TV NEWS powered by SITAROKI DUNIYA RNI reg. GUJGUJ/2011/39000 https://www.sdnews.press/...
आपका Mutual Fund फेल होगा या पास?
आपका Mutual Fund फेल होगा या पास?