उत्तर प्रदेश लखनऊ में,पहली बार बोले सीएम योगी मुख्तार अंसारी को जहर देकर मारने के आरोप पर।मालूम होकि जनपद लखनऊ में, मुख्तार की मौत के बाद से लगातार विपक्ष के नेता यह सवाल उठाते रहे। है कि मुख्तार को जेल में, जहर देकर मारा गया है। वहीं सपा, कांग्रेस, बसपा, आरजेडी समेत कई विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर मुख्तार की मौत के बाद से जमकर निशाना साधा था। कई दलों के नेता को मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर उसके पैतृक निवास भी पहुंचे थे। सियासी हलचल उस वक्त और बढ़ गई, जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद मुख्तार के परिजनों से मिलने उसके पैतृक निवास गाजीपुर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पहुंचकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था।सीएम योगी ने विपक्ष के इन आरोपों पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि मरना तो था ही उसको, जिस व्यक्ति ने सैकड़ों लोगों को मारा है वो, कब तक बचा फिरेगा। कांग्रेस के लोग तो उसके साथ थे ही, समाजवादी पार्टी भी उनके साथ थी। माफिया के मातम पर उसके घर जाकर लोगों से मिल रहे है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पर कांग्रेस और सपा ने कोई संवेदना व्यक्त नहीं की थी। लेकिन माफिया के मरने पर उसके घर जा रहे है। यही फर्क है, इन लोगों में और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।बांदा जेल में, करीब तीन साल से बंद रहे माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च की शाम मौत हो गई थी। उसे हालत बिगड़ने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में, भर्ती कराया गया था। 29 मार्च को उसकी मौत की न्यायिक और मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश हुआ। उसकी मौत के बाद से सियासी हलचल और भी तेज हो गई है। क्योंकि मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में, है। पूर्वांचल की इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বাল্যবিবাহৰ বিৰুদ্ধে কলাইগাও আৰক্ষীৰ তীব্ৰ অভিযান। দুজনক আটক
বাল্যবিবাহৰ বিৰুদ্ধে কলাইগাও আৰক্ষীৰ তীব্ৰ অভিযান। পুৱতি নিশা কলাইগাও আৰক্ষীয়ে আটক কৰিলে আমগুৰি...
गौरी गणपतीनिमित्त सुनीता ताईंना शेक हँडकडून पिको फॉल मशिनची भेट
गौरी गणपतीनिमित्त सुनीता ताईंना शेक हँडकडून पिको फॉल मशिनची भेट देवून सामाजिक उपक्रम राबविण्यात...
ડીસા માં બિલ્ડર એસોસિયેશન ની રજુઆત..નાયબ કલેકટર ને આવેદનપત્ર આપી રજુઆત કરી..
ડીસા માં બિલ્ડર એસોસિયેશન ની રજુઆત..નાયબ કલેકટર ને આવેદનપત્ર આપી રજુઆત કરી..
नयापुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा चुरा 7 किलो 340 के
नयापुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा चुरा 7 किलो 340 के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार...
Lok Sabha Election 2024: Maharashtra NDA में सीटों पर टकराव, आखिरी कहां फंस रहा है पेंच?
Lok Sabha Election 2024: Maharashtra NDA में सीटों पर टकराव, आखिरी कहां फंस रहा है पेंच?