उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में,उसूल से कोई समझौता नही।मालूम होकि जनपद रायबरेली में,लोकसभा चुनाव के बीच रायबरेली सदर से भाजपा विधायक अदिति सिंह के एक पोस्ट ने शनिवार को रायबरेली से लखनऊ तक हलचल पैदा कर दी। अदिति ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, उसूलों के साथ कोई समझौता नहीं। इस पुरानी तस्वीर में, अदिति अपने स्वर्गीय पिता अखिलेश सिंह के कंधे पर सिर रखे हुए दिख रही हैं। अदिति के इस ट्वीट को लेकर कयासबाजी और चर्चाओं का बाजार गर्मा हो उठा है। यह ट्वीट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पार्टी विधायकों को प्रत्याशियों को जिताने की नसीहत के 48 घंटे के भीतर सामने आया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज रविवार को रायबरेली पहुंचने वाले हैं। विधायक अदिति सिंह के तीखे तेवर सामने आए हैं। अदिति ने चुनाव प्रचार से भी पूरी तरह दूरी बना रखी है। यह बात रायबरेली में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को लखनऊ में विधायकों और एमएलसी की बैठक की थी। बैठक में अदिति सिंह भी मौजूद थीं। नड्डा ने विधायकों से पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा था। बैठक के बाद अदिति सिंह मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही सीधे निकल गई थीं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News
रोहा अजायुछाप की हारियामुख शाखा समिति गठित।
असम जातियतावादी युवा छात्र परिषद(अजायुछाप) रोहा आंचलिक समिति ने आज वर्ष 2022-24के लिए अपनी...
जेठाराम बोले मैं भारतीय क्रिकेट टीम में खेलुंगा...
जेठाराम बोले मैं भारतीय क्रिकेट टीम में खेलुंगा...
मणिपुर हिंसा- महिला और बच्चे का शव असम में मिला:शाह आज सुरक्षा हालात पर रीव्यू करेंगे
मणिपुर में शनिवार रात भड़की हिंसा के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। गृह मंत्री अमित शाह...
प्रदूषण के कारण राजस्थान के स्कूलों में छुट्टी:बीकानेर, खैरथल और करौली में 300 के पार पहुंचा AQI
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए खैरथल-तिजारा जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी...