जापानी कार निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन हैचबैक एमपीवी और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली Innova Fortuner Urban Cruiser Hyryder Rumion Hilux Vellfire और Glanza गाड़ी को अगर इस May 2024 में बुक करवाया जाता है तो डिलीवरी के लिए कितना इंतजार (Waiting Period) करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

Sponsored

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकण्डरी स्कूल बूंदी (राजस्थान)

प्रवेश प्रारंभ | लगातार 37 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाली ज़िले की अग्रणी संस्था | कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक | संकाय : कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि

भारतीय बाजार में Toyota की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कुछ कारों को इस महीने में खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Toyota Fortuner

टोयोटा की ओर से भारत में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में फॉर्च्‍यूनर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस दमदार एसयूवी को देश में काफी ज्‍यादा पसंद भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस एसयूवी को बुक करवाया जाता है, तो इसके कुछ वेरिएंट्स की डिलीवरी मिलने में दो महीने तक का समय लग सकता है। इससे पहले यह अवधि करीब तीन महीने की थी।

Toyota Innova Hycross

टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस को लग्‍जरी एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी की बाजार में काफी ज्‍यादा मांग रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनोवा हाईक्रॉस पर करीब 14 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कई जगहों पर इसे घर लाने के लिए इससे भी ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले अप्रैल में इस गाड़ी के लिए वेटिंग पीरियड करीब 12 महीने था।