उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में,वर्षों पुराने दुश्मन बन गए दोस्त डिप्टी सीएम पंडित ब्रजेश पाठक मिलवाया गले।मालूम होकि जनपद रायबरेली में, लोकसभा चुनाव के बीच रायबरेली में, एक और सियासी घटना हुई है। एक तरफ राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल कर कांग्रेस के साथ सपा की चिंता दूर कर दी तो, दूसरी ओर वर्षों पुराने दुश्मन दिनेश प्रताप सिंह और मनोज पांडे गले मिल गए हैं।उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम पंडित श्री ब्रजेश पाठक ने इस मिलन में, अहम भूमिका निभाई है। शुक्रवार को ब्रजेश पाठक खुद दिनेश प्रताप सिंह को लेकर सीधे सपा के बागी विधायक मनोज पांडे के आवास पर पहुंचे। वहां दोनों को मिलाने के बाद ब्रजेश पाठक ने यह कहा भी कि आज दो कट्टर दुश्मनों को दोस्त बना दिया। योगी सरकार में, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा ने रायबरेली से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा है कि मनोज पांडे का बेटा बीजेपी ज्वाइन करेगा। ताकि दिनेश भी उनके समर्थन को लेकर आश्वस्त रहें। मनोज पांडे भले ही अब भाजपा के पाले में, आ चुके हैं। लेकिन तकनीकी रूप से अभी सपा के ही विधायक हैं। अखिलेश यादव की कोर टीम के बेहद महत्वपूर्ण किरदार रहे मनोज पांडे अकेले ऐसे नेता हैं। जिन्होंने सपा में, रहते हुए। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को खुलेआम विरोध किया था। राज्यसभा चुनाव में, जिन साल सपा विधायकों ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया, उनमें सबसे आगे मनोज पांडे ही थे। कुछ दिनों पहले मनोज पांडे की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी। भाजपा को राज्यसभा चुनाव में, वोट देने के बाद यह चर्चा भी थी कि मनोज पांडे को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહારાષ્ટ્રમાં કેબિનેટ વિસ્તરણ, ઉદ્ધવ ઠાકરે પર નવો પ્રહાર, ભાજપ-શિંદે આવા ગઢમાં તૂટી પડશે
મહારાષ્ટ્રમાં મંત્રી પરિષદનું પ્રથમ વિસ્તરણ મંગળવારે થયું હતું. તે દરમિયાન મુખ્યમંત્રી એકનાથ...
PM Modi Ukraine Visit: पूरी दुनिया की निगाहें पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर | Russia-Ukraine War
PM Modi Ukraine Visit: पूरी दुनिया की निगाहें पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर | Russia-Ukraine War
मेटा के वॉट्सऐप ने विंडोज़ के लिए नई विंडोज़ नेटिव ऐप की पेशकश की है
वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूज़र्स के लिए एक अच्छी खबर लाया है, जिससे यूज़र्स को अब फोन को डेस्कटॉप...