जनपद आजमगढ़ के थाना अहरौला में,युवक से मांगे गए रूपए कार्रवाई करने के नाम पर।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि व एसपी आफिस से बोल रहा है। इसके बाद कहा कि तुमने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उस मुकदमे में, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए। फोर्स भेजनी होगी। जिसके लिए, गूगल-पे या फोन-पे पर जल्द तीन हजार भेज दो। पीड़ित ने जब इसकी जानकारी की तो, ऐसा कोई कॉल एसपी आफिस से जाने से इंकार किया गया। पीड़ित ने अज्ञात मोबाइल नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया। अहरौला के बस्ती भुजवल गांव निवासी मनोज कुमार ने 29 अप्रैल को थाने में, मारपीट का एक मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के अगले दिन 30 अप्रैल को उसके मोबाइल पर दो, अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। काल करने वाले ने कहा कि वह एसपी आफिस से बोल रहा है। उसने कहा कि तुमने अहरौला थाने में, मुकदमा दर्ज कराया है। तो मनोज ने हां में, जवाब दिया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि इस मामले में, तुम आरोपियों की गिरफ्तारी चाहते हो। तो भी मनोज ने हां में जवाब दिया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि जिस नंबर से कॉल गया है, उस नंबर पर तीन हजार रुपये भेज दो, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोर्स भेजी जा सके। एसपी ऑफिस के नाम पर पैसा मांगे जाने पर मनोज अचंभित हुआ। उसने एसपी कार्यालय फोन कर इस बात की जानकारी करनी चाही तो, वहां से बताया गया कि ऐसा कोई काल यहां से नहीं जाता है, जो कॉल किया वह फ्रॉड है। इसके साथ ही एसपी आफिस से उसे कॉल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया। एसओ अहरौला सुनील कुमार दुबे ने बताया कि फ्रॉड द्वारा कॉल पर एसपी आफिस के नाम पर पैसा मांगे जाने की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही फ्रॉड कॉल करने वालों का पता लगा कर गिरफ्तारी की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
इम्यून सिस्टम को कमजोर कर कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकते हैं ये फूड आइटम्स
शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अच्छा खानपान बहुत जरूरी होता है। जहां हेल्दी और बैलेंस...
Raksha Bandhan 2022: Surat के दिव्यांग बच्चे जवानों के लिए तैयार कर रहे राखी |
Raksha Bandhan 2022: Surat के दिव्यांग बच्चे जवानों के लिए तैयार कर रहे राखी | #Rakhi
आपके द्वारा भेजा गया Email पढ़ा गया है या नहीं, इस आसान ट्रिक से मिनटों में लगेगा पता
Email Tracker For Gmail जब आप किसी को मेल करते होंगे तो सबसे बड़ी परेशानी होती है कि हमें पता...
સોમનાથ મંદિર ખાતે કવરેજ પર પ્રતિબંધ ફરમાવતા પત્રકારોનું ધરણા પ્રદર્શન
સોમનાથ મંદિર ખાતે કવરેજ પર પ્રતિબંધ ફરમાવતા પત્રકારોનું ધરણા પ્રદર્શન
बकोरी देवराई वनराई प्रकल्प, व चंद्रकांत वारघडे माहितीपट
पर्यावरण प्रेम हा तसा परवलीचा शब्द बनला आहे. पण प्रत्यक्षात त्यासाठी ठोस काम करण्याची वेळ येते...