स्मार्टफोन और लैपटॉप में अगर आप गूगल की एप या सर्विसेस इस्तेमाल करते हैं तो हर एक्टिविटी पर गूगल की नजर रहती है। गूगल आपके सर्च यूट्यूब मैप डिवाइस एक्सेस जैसी तमाम जानकारी सेव रहती है। गूगल एक्टिविटी में सेव रहने वाली हर जानकारी को आप एक्सेस कर सकते हैं। आप अपनी प्राइवेसी के लिए इस डेटा को डिलीट भी कर सकते हैं।

अगर आप अपने लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन में गूगल की ऐप्स और सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी हर एक्टिविटी पर गूगल की नजर रहती है। मसलन, आप गूगल सर्च, यूट्यूब, मैप्स और दूसरे ऐप्स पर जो कुछ करते हैं उसकी हिस्ट्री सेव रहती है। गूगल के इन सभी ऐप्स की हिस्ट्री को Google Activity के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। अपनी प्राइवेसी के लिए आप इसे डिलीट भी कर सकते हैं।

कौन-कौन सी ऐप ट्रैक करती हैं एक्टिविटी

सबसे पहले हम आपको गूगल की कौन-कौन सी ऐप और सर्विस आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करती हैं।

  • YouTube 
  • Google search 
  • Google Map

इसके साथ ही आप गूगल एक्टिविटी के जरिए एंड्रॉइड फोन के एक्सेस की जानकारी भी जान सकते हैं। इसमें सेव होने वाली जानकारी आप डिलीट कर सकते हैं। यहां हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

Google Activity कैसे डिलीट करें?

गूगल एक्टिविटी को डिलीट करने के चार ऑप्श मिलते हैं। इनमें आपको किसी एक एक्टिविटी को डिलीट करने, सभी एक्टिविटी को एक साथ डिलीट करना, गूगल सर्च और डिवाइस एक्सेस एक्टिविटी के साथ ऑटो डिलीट का ऑप्शन मिलता है।

  • अगर आपको किसी एक एक्टविटी को डिलीट करना है, तो सबसे पहले आपको गूगल अकाउंट में My Activity ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा। यहां आपको सभी एक्टिविटी की लिस्ट देखने को मिलेगी। इनमें से किसी एक को या सभी को आप डिलीट कर सकते हैं।
  • अगर आप Google Activity की सभी हिस्ट्री को एक साथ डिलीट करना चाहते हैं तो My Activity पेज में आपको Delete बटन दिखाई देगा। इसे प्रेस करके आप सारी हिस्ट्री एक साथ डिलीट करसकते हैं। हालांकि यहां आपको डेट चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
  • Google search और डिवाइस एक्सेस एक्टिविटी को भी डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए आपको Manage Activity ऑप्शन में जाकर एप्स की एक्टिविटी डिलीट कर पाएंगे।