भारतीय कार बाजार में Tata Motors की ओर से कई बेहतरीन हैचबैक कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से April 2024 की बिक्री के आंकड़ों को सार्वजनिक किया गया है। कंपनी के मुताबिक बीते महीने में कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है और टाटा मोटर्स की ओर से कितने सेगमेंट में वाहनों को उपलब्‍ध करवाया जाता है। आइए जानते हैं।

देश में प्रमुख कार कंपनी की लिस्‍ट में शामिल Tata Motors की ओर से April 2024 के दौरान हुई कुल बिक्री की जानकारी सार्वजनिक की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से बीते महीने में कितनी कारों की बिक्री की गई है।

Tata Motors की April 2024 में कैसी रही बिक्री

Tata Motors की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी ने April 2024 के दौरान कुल 47 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की है। कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर दो फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से बीते महीने में 47983 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले April 2023 में कंपनी ने 47107 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में आईसीई वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट के वाहन

कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी

यात्री वाहनों के साथ ही टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते महीने कंपनी की ओर से 29538 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने अप्रैल 2023 में 22492 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री के मामले में कंपनी ने 31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।