जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह में,हादसे में आठ लोग घायल दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास,बीते दिन बुधवार को सिलेंडर लदे ट्रक व रोडवेज बस में, आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में, आठ लोग घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए, पीएचसी ठेकमा ले जाया गया। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।प्रयागराज जनपद के जीरो रोड डिपो की बस बुधवार को सवारी लेकर आजमगढ़ होते हुए। गोरखपुर जा रही थी। अभी बस बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन बाजार में पहुंची थी। जिस लेन से बस को जाना था उस लेन पर एक पार्टी प्रत्याशी का नामांकन जुलूस निकला हुआ था। जिससे रास्ता जाम था। इस पर बस चालक ने बस को दूसरी लेन पर ले जाकर निकालने लगा। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार त्रिभुवन (65) निवासी दरियापुर बसही थाना बरदह, इस्तेयाक अहमद (29) निवासी मछली शहर जिला जौनपुर, महेंद्र कुमार (41) निवासी राजस्थान, आशीष (32) निवासी जौनपुर, सितारा (41) निवासिनी जौनपुर, मीना (30) निवासिनी मऊ, संध्या (25) निवासिनी बीबीपुर आजमगढ़, मनोज यादव (45) बस परिचालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ठेकमा भेजा। जहां सभी को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया गया। सभी मरहम-पट्टी आदि के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગઢડા 106 વિધાનસભા માં ભાજપ પક્ષના કાર્યકર્તાઓ દ્વારા પ્રચારનો ધમધમાટ શરૂ
ગઢડા 126 વિધાનસભાના ઉમેદવાર શંભુનાથ ટૂંડીયા ભાજપ પક્ષના ઉમેદવાર છે ત્યારે ગઢડા ભાજપના કાર્યકર્તાઓ...
Madhya Pradesh Oath Ceremony Updates: Mohan Yadav के शपथ ग्रहण में मौजूद BJP के दिग्गज नेता | AajTak
Madhya Pradesh Oath Ceremony Updates: Mohan Yadav के शपथ ग्रहण में मौजूद BJP के दिग्गज नेता | AajTak
દાહોદ પવનપુત્ર ટુર્નામેન્ટનું આયોજન રાસરડા ખાતે ચાલુ કરવામાં આવ્યું
દાહોદ જિલ્લાના રમતવીર ક્રિકેટના રશિયાઓના જણાવ્યા અનુસાર પવનપુત્ર ટુર્નામેન્ટ નું તારીખ 3 1 2023...
N Jayakumar’s Multibagger Stock Picks | 10 के दमदार Trades में जानें आज कौन से Stocks भरेंगे दम?
N Jayakumar’s Multibagger Stock Picks | 10 के दमदार Trades में जानें आज कौन से Stocks...
25000 रुपये की रेंज में मिलेगी Xiaomi X सीरीज की 43 इंच वाली ये टीवी, मिलेगा बंपर डिस्काउंट
अगर आप एक नया 43 इंच का टीवी खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 30000 रुपये से कम है तो आज हम आपके लिए...