जनपद आजमगढ़ में,गांव से सटी नहर में,शव मिलने से मचा कोहराम।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव से गुजरी नहर में, बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। कुछ ही देर में, मृतक की पहचान हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गौरी गांव के लोग बुधवार की सुबह टहलने के लिए, गांव से गुजरी नहर की तरफ गए। ग्रामीणों ने नहर में, एक शव उतराता हुआ देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान अतरौलिया थाना क्षेत्र के ऐदिलपुर गांव निवासी हरिराम (55) के रूप में की गई। हरिराज मजदूर था और मंगलवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह गौरी गांव में शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान हुई। घटना कैसे हुई यह किसी को ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र की शादी पहले ही हो चुकी है। मृतक अपने दूसरे पुत्र की भी शादी तय किया था। सात जून को बेटे की बरात जानी थी। बेटे के शादी पहले ही हरिराम की अर्थी उठ गई। जिसे लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक हरिराम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BANASKANTHA: કાંકરેડના થરા ખાતે ભાજપનું કાર્યાલય ખુલ્લુ મુકાયું|BJP office opens at Thara in Kankred
BANASKANTHA: કાંકરેડના થરા ખાતે ભાજપનું કાર્યાલય ખુલ્લુ મુકાયું|BJP office opens at Thara in Kankred
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप ने चार और राज्यों में जीते प्राइमरी चुनाव, नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दोनों फिर होंगे आमने-सामने
वाशिंग्टन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति...
Bilawal Bhutto: SCO समिट में शामिल होने से पहले बिलावल का ट्वीट, वीडियो जारी कर दिया भारत आने का संदेश
नई दिल्ली, भारत 4 मई से गोवा में दो दिवसीय सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों...
Punjab: तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, जानें कौन है जिम्मेदार
पंजाब में रॉकेट लॉन्चर से अटैक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. तरनतारन जिले में रात करीब एक बजे...
Market Top 10 News Today: इन खबरों से आज बाजार में देखने को मिल सकती है तेजी या मंदी | Business News
Market Top 10 News Today: इन खबरों से आज बाजार में देखने को मिल सकती है तेजी या मंदी | Business News