वनप्लस के नए अपडेट में ट्रिनिटी इंजन पेश किया गया है। यह इंजन हैवी टास्किंग गेमिंग और कैमरा ऐप के लिए काम करता है। इसमें यूजर्स को मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी ने इसे एडवांस परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन ऑपरेटिंग सिस्टम बताया है। OxygenOS 14 मिलने के बाद पावर कंजपशन और परफॉर्मेंस बूस्ट हो गया है। इन डिवाइस के लिए अपडेट रोलआउट हुआ है।

Sponsored

भारी बचत कार और फ्यूल दोनों पर - भाटिया एंड कंपनी बूंदी

मारुती सुजुकी S-CNG कार खरीदने पर अब CNG भरवाएं मात्र ₹ 76.22 per/kg की कीमत में, मार्केट रेट से ₹ 13.46 कम कीमत में | मारुती कार खरीदने पर भारी बचत | नियम और शर्तें लागू |

Oneplus यूजर्स के लिए OxygenOS 14 बेस्ड एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलना शुरू हो गया है। इसमें कई नए फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया गया है। नए अपडेट में लॉक स्क्रीन शॉर्टकट पहले से बेहतर हुए हैं। इसमें वनप्लस ने पहली बार परफॉर्मेंस के लिए ट्रिनिटी इंजन पेश किया है।

कंपनी दावा करती है कि कंपनी का ट्रिनिटी इंजन यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने का काम करता है। यहां उन डिवाइस के बारे में बताने वाले हैं, जिनके लिए नया अपडेट रोलआउट हुआ है।

OxygenOS 14 के खास फीचर्स

Trinity Engine: वनप्लस के नए अपडेट में ट्रिनिटी इंजन पेश किया गया है। यह इंजन हैवी टास्किंग, गेमिंग और कैमरा ऐप के लिए काम करता है। इसमें यूजर्स को मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी ने इसे एडवांस परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन ऑपरेटिंग सिस्टम बताया है। OxygenOS 14 मिलने के बाद पावर कंजपशन और परफॉर्मेंस बूस्ट हो गया है।

फाइल डॉक: एकदम नए फीचर के तौर नए अपडेट में फाइल डॉक की सुविधा जोड़ी गई है। यह ऐसे यूजर्स के लिए खास है, जो कई ऐप्स के जरिये फाइल शेयर करते हैं। इसमें यूजर्स को डॉक में ही किसी भी चीज कॉपी करने की सुविधा मिलती है।

Smart Cutout: स्मार्ट कटआउट फीचर सैमसंग, शाओमी और दूसरे फोन्स में दूसरे नाम से दिया जाता है। लेकिन अब वनप्लस ने भी नए अपडेट के साथ इसे देना शुरू कर दिया है। इसका यूज करने के लिए आपको किसी भी सब्जेक्ट पर लॉन्ग प्रेस करना होता है और कोई खास कटआउट एक्सट्रेक्ट हो जाता है।

लॉक स्क्रीन शॉर्टकट: नए अपडेट में लॉकस्क्रीन शॉर्टकट जोड़े गए हैं। इसमें दो एडिशनल शॉर्टकट जोड़े गए हैं। इस थीम को यूजर्स लॉक स्क्रीन पर एड कर सकते हैं।

इन डिवाइस को मिला अपडेट

  • OnePlus Open
  • OnePlus Pad
  • OnePlus 12