जनपद आजमगढ़ में,बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में,अपने परिवार को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने वाले बिजली विभाग के, कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में, मौत हो गई। दूसरी महिला ही मृतक का शव लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के लछरामपुर गांव निवासी मनोज राजभर (47) बिजली विभाग में कर्मचारी था। बीते आठ सालों से वह अपनी पत्नी व बच्चों से अलग सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा मोड़ पर एक महिला मनीता के साथ रहता था। सोमवार की रात लगभग 11 बजे दूसरी महिला मनीता मनोज का शव लेकर उसके घर रानी की सराय के लछरामपुर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी सिमली ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Uttarkashi Tunnel Rescue: कहां तक पहुंचा सुरंग का रेस्क्यू, कितनी बची ड्रिलिंग? 3 एक्सपर्ट से समझिए
Uttarkashi Tunnel Rescue: कहां तक पहुंचा सुरंग का रेस्क्यू, कितनी बची ड्रिलिंग? 3 एक्सपर्ट से समझिए
Manoj Biswakarma and Prem Sonari grabbed Gold Medal in All Assam inter-district woshu championship 2022 at Guwahati
Woshu Association of Assam has organised XIXth junior All Assam inter-district champhionship 2022...
अखिल भारतिय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मोरानहाट शाखा का दौरा कर जायजा लिया ।
अखिल भारतिय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सम्मेलन के मोरानहाट शाखा का दौरा कर...
राजस्थान में इनकी पेंशन कभी नहीं बंद होगी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
आपातकाल के दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) के तहत जेल में बंद किए गए बंदियों को...
અમદાવાદ-કેક શોપમાં ૨૯ લાખનું રોકાણ કરવાની વેપારીએ છેતરપિંડી કરી.#gujarat_geeta_news_ #google #dgp
અમદાવાદ-કેક શોપમાં ૨૯ લાખનું રોકાણ કરવાની વેપારીએ છેતરપિંડી કરી.#gujarat_geeta_news_ #google #dgp