जनपद आजमगढ़ में,पिता ने तोड़ा दम लापता बेटी के सदमें में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली के सीताराम मोहल्ला निवासी, एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। गौरीशंकर घाट के पास शव सड़क पर रख कर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि दो माह पूर्व बेटी के लापता होने से वह परेशान थे, और अधिकारियों व थाने पर जाने पर सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी वजह से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को, समझा-बुझाकर शांत कराते हुए। ट्रैफिक जाम समाप्त करवाया। दरअसल, सीताराम मोहल्ला निवासी बिरजू पांडेय की नाबालिग पुत्री करीब दो माह पूर्व लापता हो गई। बिरजू ने क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर बेटी के अहपरण की आशंका जताते हुए। शहर कोतवाली में, तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस अब तक उसकी तलाश नहीं कर सकी। इतना ही नहीं पीड़ित ने जिलाधिकारी तक को पत्रक लिखा। आरोप है कि शहर कोतवाली पर जाने पर पुलिसकर्मी उसके साथ अभद्रता करते थे। इतना ही नहीं मृतक के पुत्र सुनील पांडेय ने भी 15 मार्च को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे किसी तरह बचा लिया गया था। थाना कोतवाली के साथ ही अधिकारियों के यहां चक्रमण के बाद भी उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे बिरजू तनाव में चल रहे थे। पुत्र के अनुसार कई दिनों से वे खाना-पीना भी छोड़ दिए थे। जिसके चलते सोमवार को दिन में उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले और गौरीशंकर घाट पर शव सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चक्काजाम की सूचना के दो घंटे बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर राजघाट की तरफ रवाना हो गए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
এই ৫টা ফ্ৰণ্টত মোদী চৰকাৰে পালে ডাঙৰ খবৰ, এটা ষ্ট্ৰ’কতে ভৰ্তি হ’ল কোষাগাৰ
কেন্দ্ৰীয় চৰকাৰৰ বাবে জুলাই-আগষ্ট মাহটো বহু দিশত বিশেষ। খোদ জুলাই মাহত চৰকাৰে একেলগে বহুতো ভাল...
Pakistan: इमरान खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आजादी मार्च केस में पूर्व प्रधानमंत्री बरी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और मामले में राहत मिली है।...
અમરેલીના જૂના માર્કેટીંગ યાર્ડ નજીક એક યુવક પર થયો છરી વડે હુમલો, ઈજાગ્રસ્ત યુવકની હાલત ગંભીર.....
અમરેલીના જૂના માર્કેટીંગ યાર્ડ નજીક એક યુવક પર થયો છરી વડે હુમલો, ઈજાગ્રસ્ત યુવકની હાલત ગંભીર.....
OnePlus Nord N30 SE 5G: वनप्लस के नए Smartphone ने गुपचुप तरीके से ली मार्केट में एंट्री, चेक करें खूबियां
बीते हफ्ते ही वनप्लस ने अपने ग्राहकों के लिए OnePlus 12 और OnePlus 12R लॉन्च किया है। इसी कड़ी...
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद का मॉनसून सत्र राज्यसभा LIVE |UCC | NDA Vs INDIA |Aaj Tak LIVE
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद का मॉनसून सत्र राज्यसभा LIVE |UCC | NDA Vs INDIA |Aaj Tak LIVE