जनपद वाराणासी में,हेड कांस्टेबल ने सुसाइड नोट में लिखा नौकरी का लाभ पत्नी को न मिले।मालूम होकि जनपद वाराणसी के भटपुरवा खुर्द गांव निवासी, हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल की आत्महत्या के बाद चोलापुर थाने की पुलिस को उसके घर से उसका सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में, उसने पत्नी और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखा था कि मेरी मौत के बाद कोई भी सरकारी लाभ या नौकरी मेरी पत्नी को न मिले। सुसाइड नोट के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने ओंकार की पत्नी ज्योति पटेल, सास कुसुम देवी और ससुर जयप्रकाश पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना की जानकारी पाकर आजमगढ़ के आईजी रेंज अखिलेश कुमार रविवार को ओंकार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कहा कि ओंकार के परिवार के साथ न्याय होगा। पुलिस ओंकार के परिजनों की हरसंभव मदद तत्परता के साथ करेगी। भटपुरवा खुर्द गांव निवासी हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल आजमगढ़ के आईजी कार्यालय में तैनात था। शनिवार की सुबह उसका शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। ओंकार पटेल के पिताजी राम लखन पटेल ने चोलापुर थाने की पुलिस को बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2022 में, बड़ा लालपुर की ज्योति पटेल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में, अनबन शुरू हो गई थी। ज्योति पटेल की एक अन्य युवक के साथ करीवी थी। इसकी शिकायत उसके मां-बाप से की गई, लेकिन वह लोग विवाद करने लगते थे। ज्योति के मायके वाले ओंकार पटेल को दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोपों में, फंसाने की धमकी देते थे। गत 26 अप्रैल को भी ओंकार को फोन पर धमकी दी गई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत और कई घायल
Jammu-Kashmir: जम्मू और कश्मीर को किश्तवाड़ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक...
24 घंटे बंद रहने के बाद खुली झारखंड-बंगाल बॉर्डर:गवर्नर की CM ममता को हिदायत- अपना फर्ज निभाएं
पश्चिम बंगाल-झारखंड बॉर्डर करीब 24 घंटे बंद रहने के बाद अंतरराज्यीय व्यापार के लिए ट्रकों की...
27 ઓગસ્ટે વડાપ્રધાન મોદી અમદાવાદમાં ફૂટ ઓવરબ્રિજનું લોકાર્પણ કરશે, કચ્છ-ભૂજ બ્રાન્ચ કેનાલની ભેટ આપશે
27 ઓગસ્ટે વડાપ્રધાન મોદી અમદાવાદમાં ફૂટ ઓવરબ્રિજનું લોકાર્પણ કરશે, કચ્છ-ભૂજ બ્રાન્ચ કેનાલની ભેટ આપશે
અમિતાભ બચ્ચનના જબરા ચાહક, ભારતીય પરિવારે ન્યૂ જર્સીમાં તેમના ઘરમાં બિગ બીની પ્રતિમા સ્થાપિત કરી…600 લોકો એકઠા થયા
ભારતીય મૂળના એક પરિવારે ન્યુ જર્સીના એડિસનમાં તેમના ઘરે અભિનેતા અમિતાભ બચ્ચનની આજીવન...