Vivo V40 Lite 5G पर वीवो कथित तौर पर काम कर कर रहा है। इस फोन को वी30 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। लॉन्च से पहले इसे ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन और कई दूसरी साइट्स पर देखा गया हैं। जहां से इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है। फोन को इसी साल मई या जून में पेश किए जाने की उम्मीद है।

2024 की शुरुआत में वीवो ने अपनी V30 सीरीज के तहत Vivo V30 5G और Vivo V30 Pro 5G अलग-अलग मार्केट में लॉन्च किए थे। वहीं, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि भारत में 2 मई को वह Vivo V30e को अनाउंस करने वाली है। हालांकि अब ब्रांड के एक और नए फोन को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने Vivo V40 सीरीज पर भी काम करना शुरू कर दिया है। अब इसी के तहत Vivo V40 Lite की जानकारी आई है।

Vivo V40 Lite सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट

Vivo V40 Lite को V2341 मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ SIG डेटाबेस पर देखा गया है। यहां से पता चलता है कि फोन में ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया जाएगा। कुछ ही दिन पहले इस फोन को इसी मॉडल नंबर के साथ ग्लोबल सर्टिफिकेशन फॉरम (GCF) पर देखा गया था।

इन दोनों सर्टिफिकेशन के आधार पर कन्फर्म है कि फोन 5G होगा। वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन n1 / n2 / n3 / n5 / n8 / n20 / n28 / n38 / n40 / n41 / n66 / n77 / n78 5G बैंड के साथ आएगा।

कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन?

Vivo V40 Lite इसी साल मई या जून में पेश किया जा सकता है। इसको वी 30 लाइट के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। फोन को पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है और फिर इसके बाद इसकी एंट्री भारत में होगी।