उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणासी में,चुनाव आयोग ने जारी किया गाइडलाइन अब बिना अनुमति नही उतार पाएंगे हेलिकॉप्टर।मालूम होकि जनपद वाराणसी में, लोकसभा चुनाव में, कायदे-कानून को लेकर चुनाव आयोग सख्त होता जा रहा है। इसी क्रम में, नेताओं के हेलिकॉप्टर को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों एवं नेताओं के सामने ऐसी शर्त रख दी है जिसे, हर हाल में पूरा करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी से अंतिम रूप से अनुमति मिलने के बाद ही हेलिकॉप्टर उतारा जा सकेगा। अगर स्कूल में, सभा होनी है। तो सबसे पहले हेलिकॉप्टर उतारने के लिए, विद्यालय के प्रधानाध्यापक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।इसमें प्रधानाध्यापक द्वारा यह लिखते हुए, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा कि, उक्त तिथि पर अवकाश है, या। फिर पठन-पाठन बाधित नहीं होगा। फिर संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। जिसमें हेलिकॉप्टर का नाम, रजिस्ट्रेशन संख्या, हेलिकॉप्टर की क्षमता आदि की जानकारी होगी। और उसमें, उक्त स्थल का खाता-खेसरा आदि को दर्शाया जाएगा। हेलिकॉप्टर का खर्च संबंधित प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल के निर्वाचन व्यय में, जाएगा। वहीं संबंधित थानाध्यक्ष से विधि व्यवस्था को लेकर भी, अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।इसके बाद विद्युत विभाग के अभियंता द्वारा इस बात का अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा कि, जहां हेलिकॉप्टर उतरना है। वहां हाइटेंशन तार या अन्य बिजली के तार खतरनाक स्थिति में, नहीं हैं। वहीं अग्निशमन अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ-साथ व लोक निर्माण विभाग के अभियंता से हेलीपैड के अक्षांश व देशांतर के साथ जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र में, इस बात का भी जिक्र जरूरी होगा कि हेलीपैड के आसपास कोई ऊंचा पेड़, मोबाइल टावर के अलावा उक्त स्थान की मिट्टी बलुआही और धूलयुक्त नहीं है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સિગ્નલ લાવ્યું વોટ્સએપ જેવું ફિચર, 24 કલાક બાદ નહિ જોઈ શકો ફોટો અને વીડિયો
સિગ્નલ એપ એ એક સારી મેસેજિંગ એપ છે જે વપરાશકર્તાની ગોપનીયતાને સુરક્ષિત રાખવા માટે એન્ડ-ટુ-એન્ડ...
रोहा शाखा लेखिका समारोह समिति को दो दिवसीय रजत जयंती समारोह शुरू। रोहा शाखा लेखिका की नयी समिति गठित
रोहा शाखा लेखिका समारोह समिति को दो दिवसीय रजत जयंती समारोह शुरू। रोहा शाखा लेख्का की नयी समिति...
Rohit Arya: भाजपा में शामिल हुए MP हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्या, जानें सियासत में आते ही क्या बोले
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्या सोमवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा...
મુંબઈ થી અમદાવાદ આવતી વંદે ભારત ટ્રેનને નડ્યો અકસ્માત
મુંબઈ થી અમદાવાદ આવતી વંદે ભારત ટ્રેનને નડ્યો અકસ્માત
केरल ने फिर बढ़ाई पूरे देश की चिंता, 24 घंटे में 1801 नए केस, मास्क पहननना हुआ जरूरी
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1801 नए मामले सामने आए है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना...