भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली और पूर्व कप्तान एम एस धोनी सहित कई खिलाडि़यों को बेहतरीन कारें और एसयूवी पसंद आती हैं। भारतीय टीम के स्टार खिलाडि़यों में शामिल KL Rahul को भी गाड़ियों से काफी लगाव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर KL Rahul के पास कौन कौन सी कंपनियों की कारें हैं। आइए जानते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी KL Rahul को भी कारों का काफी ज्यादा शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि KL Rahul की Car Collection में किस कंपनी की कौन सी कार है।
Lamborghini Huracan Evo Spyder
क्रिकेटर KL Rahul की Car Collection में Lamborghini Huracan Evo Spyder जैसी सुपरकार है। यह एक दो सीटों वाली कनवर्टिबल सुपर कार है। जिसमें 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया जाता है। इस इंजन से कार को 602 बीएचपी और 560 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत करीब 3.54 करोड़ रुपये है।
Aston Martin DB11
लैम्बॉर्गिनी के अलावा KL राहुल के पास जेम्स बॉन्ड वाली Aston Martin भी है। जानकारी के मुताबिक क्रिकेटर के पास इस कंपनी की DB11 कार है। इस कार में भी 5.2 लीटर का वी12 इंजन दिया जाता है। जिससे 503 बीएचपी और 675 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस कार की कीमत करीब 3.29 करोड़ रुपये है।
Land Rover Defender 110
लैंड रोवर की डिफेंडर 110 भी केएल राहुल के गैराज में शामिल है। इस एसयूवी में तीन लीटर का इंजन दिया जाता है। जिससे 296 बीएचपी और 650 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। क्रिकेटर ने इस एसयूवी को पिछले साल दिसंबर में ही खरीदा है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये है।
Range Rover Velar
केएल राहुल के पास लैंड रोवर की डिफेंडर 110 के अलावा रेंज रोवर वेलार एसयूवी भी है। इस एसयूवी में पांच लीटर का सुपरचार्ज इंजन मिलता है। जिससे 543 बीएचपी और 680 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये है।