Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

Men Skin Care: रोजाना शेविंग के चलते स्किन हो गई है बहुत ज्यादा ड्राई, तो इन नुस्खों से दूर करें यह समस्या

क्लीन शेव लुक के लिए रोजाना शेविंग की जरूरत होती है लेकिन स्किन पर डेली रेजर का टच स्किन को ड्राई बना सकता है। साथ ही कई बार शेविंग के दौरान स्किन कट या छील भी जाती है जिससे भी इरीटेशन होती रहती है तो इन सभी परेशानियों को दूर करने में यहां दिए उपाय कर सकते हैं आपकी मदद।

भले ही इन दिनों बियर्ड लुक ट्रेंड में हो, लेकिन कुछ पुरुषों को अभी भी क्लीन शेव लुक ही पसंद है। जिसके लिए रोजाना शेविंग करनी पड़ती है। अगर आप भी उनमें से हैं जो रोजाना शेव करते हैं और इसकी वजह से आपकी स्किन ड्राई होती जा रही है, जिसके लिए क्या करें समझ नहीं आ रहा, तो यहां दिए गए ट्रिप्स करें ट्राई। जो हैं बेहद कारगर।

 
 
 
 
  • शेविंग के बाद थोड़ा- सा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व रैशेज और जलन की समस्या से राहत दिलाने में बेहद असरदार है।
  • त्वचा पर अगर खुजली और जलन महसूस हो रही है, तो ठंडे पानी में टी बैग भिगोकर चेहरे को धोएं।
  • शेविंग के दौरान अगर स्किन कहीं से कट या छील जाए, तो आधे कप पानी में थोड़ी सी मात्रा में हल्दी मिलाएं। कॉटन की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 
  • केला स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है, तो शेविंग के बाद पके केले को मैश करके इससे भी चेहरे की मसाज करने से फायदा मिलता है।
  • शहद में कुछ बूंद गुलाबजल की मिलाएं और इससे चेहरे की मसाज करें। 10 मिनट बाद धो लें।
  • शेविंग के बाद जलन महसूस हो, तो चेहरे पर नारियल तेल से मसाज करें। नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को मॉश्चराइज्ड रखते हैं।
  • खुजली, जलन और रैशेज से राहत दिलाने में वैसे बर्फ लगाना भी फायदेमंद होता है।
  • शेविंग के बाद पिंपल्स निकलने से परेशान हैं, तो पानी में फिटकरी डुबोकर उसे लगाएं।
  • रेजर लगने से अगर स्किन कट गई है, तो कच्चे पपीते से मसाज करें।
  • शेविंग के बाद दो चम्मच खीरे के रस में चौथाई टीस्पून बेसन और दो बूंद बादाम तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। स्किन सॉफ्ट और मुलायम होगी।
  • शेविंग के बाद कैलामाइन लोशन लगाने से रैशेज की समस्या से राहत मिलती है।

कुछ जरूरी बातें

  • शेविंग से पहले तौलिए को गुनगुने पानी में भिगोकर 30 सेकंड तक चेहरे पर रखें। इससे चेहरे के बाल सॉफ्ट होंगे और पोर्स खुल जाएंगे।
  • शेव करने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है इसलिए मॉयश्चराइजर या ऑफ्टर शेव लोशन जरूर इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ेंः- त्वचा की देखभाल से जुड़ी अच्छी आदत जिन्हें पुरुषों को नहीं करना चाहिए इग्नोर

 
 
 
 
 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Search
Categories
Read More
ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા ડીસા અને ઇન્સ્ટિટયૂટ ઓફ સાયન્સના સંયુક્ત ઉપક્રમે વૃક્ષારોપણ નો કાર્યક્રમ યોજાયો..
ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા ડીસા અને ઇન્સ્ટિટયૂટ ઓફ સાયન્સના સંયુક્ત ઉપક્રમે વૃક્ષારોપણ નો...
By G EXPRESS NEWS NETWORK 2024-08-06 10:34:00 0 0
Haryana Political Updates: Nayab Saini होंगे Haryana के नए CM, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
Haryana Political Updates: Nayab Saini होंगे Haryana के नए CM, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
By Meraj Ansari 2024-03-12 10:49:43 0 0
होटगी एन.टी.पी.सी मध्ये सुरु आहे कर्मचाऱ्यांची लूट. आम आदमी पार्टी आक्रमक...!
सोलापूर :- सोलापूर मधील होटगी येथील एन.टी.पी.सी मध्ये कर्मचाऱ्यांकडून नोकरी देण्यासाठी (सब)...
By Aaj Solapur News 2022-08-24 01:28:17 0 6
सोलापुर विद्यापीठात अहिल्यादेविंचा पूर्णाकृती पुतळा बसवा
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर विद्यापीठ सोलापूर येथील प्रांगणात उभारण्यात येणारा अहिल्यादेवींचा...
By Aaj Solapur News 2022-08-30 05:46:55 0 10
वंचित बहुजन आघाडीच्या संपर्क कार्यालयाचे परळी येथे अशोक हिंगे यांच्या हस्ते उद्घाटन
परळी (प्रतिनिधी( दि. 19 वंचित बहुजन आघाडीचे पूर्व विभागाचे कार्यालय मार्केट पश्चिम बाजू पहिला...
By Santosh Jogdand 2022-08-19 12:54:43 0 9