10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा मुफ्त में मिल रही है। इसे आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। पहले निशुल्क आधार अपडेट करने की तारीख 14 मार्च थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। अब ये सर्विस 14 जून 2024 तक फ्री मिल रही है। इसके बाद आधार अपडेट कराने के लिए पैसे देने होंगे।

आधार कार्ड सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाला एक जरूरी दस्तावेज है। सिम कार्ड खरीदने से लेकर नया बैंक अकाउंट खुलवाने तक, सबमें इसकी जरूरत होती है और ऐसे में अगर ये अपडेट न हो तो आपका नहीं हो सकता। इसलिए आधार को हमेशा अपडेट रखना चाहिए।

UIDAI ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा है। फिलहाल ये सुविधा मुफ्त में मिल रही है। अगर आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो आपको उसे तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए।

फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार

10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा मुफ्त में मिल रही है। इसे आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। पहले निशुल्क आधार अपडेट करने की तारीख 14 मार्च थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। अब ये सर्विस 14 जून 2024 तक फ्री मिल रही है। इसके बाद आधार अपडेट कराने के लिए पैसे देने होंगे।