उत्तर प्रदेश के जनपद अंबेडकर में,जिलाधिकारी ने की गांव पहुँच कर गेहूं फसल की कटाई।मालूम होकि जनपद अंबेडकरनगर में,जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बीते दिन शनिवार को स्वयं क्राॅप कटिंग कर गेहूं का, उत्पादन परखा।जिलाधिकारी को खेत में,उतरकर हसिया के द्वारा गेहूं काटते देख। आसपास के लोग भी, उत्सुकता वश वहां एकत्र हो गए। बाद में, 43.3 वर्ग मीटर में 19.33 किलोग्राम गेहूं की फसल मिली। इससे यहां प्रति हेक्टेअर 46.2 क्विंटल उत्पादकता का आंकलन हुआ।गेहूं उत्पादन की स्थिति जानने तथा अपनी मौजूदगी में क्राप कटिंग कराने के लिए डीएम शनिवार को अकबरपुर तहसील के राजस्व गांव हाशिमपुर बरसावां पहुंच गए। शनिवार दोपहर एक बजे करीब डीएम ने खेत में उतरकर हसिया पकड़ ली। एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने भी एक हसिया संभाली। दोनों अधिकारियों ने इसके बाद क्रॉप कटिंग की। गांव निवासी त्रिभुवन के खेत में की गई क्राप कटिंग के बाद डीएम ने वहां मौजूद किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।डीएम ने किसानों से कहा कि क्राॅप कटिंग के आधार पर ही जिले के कृषि उत्पादन से जुड़े आंकड़े शासन को भेजे जाएंगे। इसी के आधार पर फसल बीमा धारकों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाता है। डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी हर तरह से मदद सुनिश्चित कर रहा है। आगे भी किसानों को सभी तरह की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Uniform Civil Code: असम में भी लागू हो सकता है UCC, CM सरमा ने दिए संकेत; बोले- लेकिन हम लाएंगे अपना मॉडल
गुवाहाटी। समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों में लागू करने के लिए काम...
ડીસા 108 ટીમ અને ખીલખીલાટ સ્ટાફ દ્વારા સિવિલ હોસ્પિટલ ખાતે શ્રદ્ધાંજલિ અર્પણ કરાઈ
ડીસા 108 ટીમ અને ખિલખિલાટ સ્ટાફ દ્વારા સિવિલ હોસ્પિટલ ખાતે શ્રદ્ધાંજલિ અર્પણ કરાઈ...
...
ना टांगा पलटी, ना 'गाढव' फरार । पहा व्हिडीओ । HPN MARATHI NEWS
ना टांगा पलटी, ना 'गाढव' फरार । पहा व्हिडीओ । HPN MARATHI NEWS
BJP Gujarat Rajya Sabha List: BJP ने किया राज्यसभा सीटों का ऐलान, हीरा कारोबारी को दिया टिकट | Surat
BJP Gujarat Rajya Sabha List: BJP ने किया राज्यसभा सीटों का ऐलान, हीरा कारोबारी को दिया टिकट | Surat