उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में,सासंद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज।मालूम होकि जनपद गोंडा में,आचार संहिता उल्लंघन में, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी फंस गए हैं। जनपद गोंडा की डीएम नेहा शर्मा के तेवर सख्त होने के बाद बिना अनुमति के वाहनों का काफिला निकालने के मामले में, बृजभूषण पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा सांसद के काफिले के बारे में,सूचना न देने वाले तीन पुलिस निरीक्षकों से भी जवाब तलब किया गया है। उपजिलाधिकारी करनैलगंज की ओर से सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया गया है। पूर्वानुमति के बिना एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला निकालने तथा धारा 144 का उल्लंघन करने के चलते केस दर्ज कराया गया है। उनसे जवाब तलब किया गया है। वहीं, इस प्रकरण में कटराबाजार, परसपुर व करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षकों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि उनके क्षेत्रों में धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में सूचना उपजिलाधिकारी करनैलगंज के कार्यालय में क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही, उन्हें इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई कर सूचित करने के भी आदेश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव ने बताया कि मीडिया और स्थानीय लोगों के द्वारा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले का भ्रमण किए जाने एवं उक्त स्थानों पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने की सूचना प्राप्त हुई। इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासन के द्वारा कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। जबकि, चुनाव एवं त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में धारा 144 लागू है। आयोजन के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता है। इस प्रकरण में एफएसटी टीम को भी जांच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का यह तीसरा बड़ा मामला दर्ज किया गया है। इसके पूर्व भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने हेतू प्रतिबद्ध है। इसके उल्लंघन की दशा में,कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જેસર ખાતે A B V P દ્વારા નગર ટીમની રચના કરવામાં આવી
જેસર ખાતે A B V P દ્વારા નગર ટીમની રચના કરવામાં આવી
बैडमिंटन प्लेयर पी.वी. सिंधु उदयपुर में करेंगी शादी:IT कंपनी में डायरेक्टर हैं होने वाले पति, झीलों की नगरी में 3 दिन होंगे फंक्शन
उदयपुर एक बार फिर बड़े सेलिब्रिटी की शादी का गवाह बनने वाला है। अब देश के लिए दो बार ओलिंपिक में...
Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा ? | 4 Ka Chauka Picks
Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा ? | 4 Ka Chauka Picks
વડોદરાના ગોરવા વિસ્તારમાં ધ્વજ લગાવવા ના મુદ્દે બે જૂથ વચ્ચે થઇ અથડામણ
વડોદરાના ગોરવા વિસ્તારમાં ધ્વજ લગાવવા ના મુદ્દે બે જૂથ વચ્ચે થઇ અથડામણ
भंवर जितेन्द्र सिंह के पुत्र युवराज मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महाराव राजा वंशवर्द्धन सिंह व बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने किया कुलदेवी आशापुरा माताजी ट्रस्ट के मोतीमहल कार्यालय का उदघाटन
बूंदी। बून्दी रियासत की कुलदेवी माँ आशापुरा के नाम पर बून्दी रियासत की सम्पति के उचित देखरेख एवं...