जनपद आजमगढ़ के थाना मार्टिनगंज में,एक साथ जलीं चार मासूमों की चिताए सिसकियों से हुई सुबह।मालूम होकि पोखरे में, नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत की घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद पूरी रात मृत बच्चों के घरवालों की सिसकियां और चित्कार सन्नाटे को चिरती रहीं। गुरुवार की सुबह सभी बच्चों का शव गांव में,पहुंचा तो परिजनों के साथ ही पूरा गांव रो पड़ा। हर ओर चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी। मृत सगे भाइयों के पिता दिल्ली से घर लौटे तो, बच्चों के शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। गांव के श्मशान स्थल पर एक साथ चारों मृत बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव के रहने वाले यश (08), अंश (08), समर उर्फ राजकुंवर (09) व राजकमल (05) बुधवार को दिन में, गेहूं की बाल एकत्र करने के लिए। घर से निकले थे। वे गांव के उत्तर स्थित पोखरी की तरफ गए थे। आसमान से बरस रही आग की तपन से परेशान होकर चारों बच्चे पोखरी किनारे कपड़े उतारकर नहाने चले गए। और पोखरी में, डूब गए। मवेशी चरा रहे, एक व्यक्ति ने पोखरी के किनारे रखे बच्चों के कपड़ों को देखा तो। आशंका होने पर उसने शोर मचाया। भारी संख्या में, ग्रामीण मौके पर जुटे तो। कुछ लोग, पोखरी में बच्चों को ढूंढने उतर गए। कुछ ही देर में, चारों बच्चों को। अचेतावस्था में, पोखरी से निकालकर इलाज के लिए।जनपद जौनपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम चारों की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह छह बजे के लगभग चारों बच्चों के शव जौनपुर में, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही पूरे गांव में, कोहराम मच गया। मृत बच्चों के परिजनों के साथ ही पूरे गांव के लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। मृतकों में, शामिल सगे भाइयों के पिता भी घटना की सूचना पर दिल्ली से लौट आए। बच्चों के शव देखकर वह बेहोश हो जा रहे थे। घरवालों का बिलखना देख वहां, मौजूद हर शख्स रो पड़ा। लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी, कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाएं। चारों बच्चों के शव का गांव के ही श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही रिश्तेदार व पूरा गांव मौजूद रहा। पीड़ित परिवारों के करूण क्रंदन से हर कोई गमगीन हो गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
देखिए Akhilesh Yogi की UP Assembly में तीखी बहस! Jayant Chaudhary | RLD
देखिए Akhilesh Yogi की UP Assembly में तीखी बहस! Jayant Chaudhary | RLD
Anantnag Encounter: Major Ashish Dhonchak की शहादत की खबर सुन बेहोश हुई बहन। Kashmir Terror Attack
Anantnag Encounter: Major Ashish Dhonchak की शहादत की खबर सुन बेहोश हुई बहन। Kashmir Terror Attack
दीगोद मे उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई शिविर संपन्न,समस्याओ के आए कुल 25 परिवाद।
दीगोद. कस्बे के उपखंड मुख्यालय सभागार मे गुरुवार को उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर की...
WhatsApp की वजह से बीच में नहीं रोकना पड़ेगा YouTube वीडियो, आज से ही करें इस सेटिंग का इस्तेमाल
YouTube tricks यूट्यूब का इस्तेमाल हर दूसरा यूजर कर रहा है। कई बार ऐसा होता है जब हम यूट्यूब पर...
स्वातंत्र्याच्या ७५ वर्षानंतरही त्यांच्या नशिबी ना धड पायवाट, ना कच्चा रस्ता #cmomaharashtra
स्वातंत्र्याच्या ७५ वर्षानंतरही त्यांच्या नशिबी ना धड पायवाट, ना कच्चा रस्ता #cmomaharashtra