महिंद्रा की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही XUV 3XO को नई एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। नई एसयूवी के लॉन्‍च से पहले Mahindra April 2024 में किस SUV पर लाखों रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर को दे रही है। आइए जानते हैं।

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से जल्‍द ही XUV 3XO को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले कंपनी April 2024 में अपनी एक एसयूवी पर सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस एसयूवी को अप्रैल में खरीदने पर लाखों रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।

किस SUV पर Mahindra दे रही तगड़ा डिस्‍काउंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से XUV 300 पर April 2024 में लाखों रुपये की बचत की जा सकती है। अगर इस महीने में XUV 300 को खरीदा जाता है तो कंपनी 1.59 लाख रुपये तक के ऑफर दे रही है। कंपनी की ओर से दिए जाने वाले इस डिस्‍काउंट में कैश डिस्‍काउंट, फ्री एक्‍सेसरीज, एक्‍सटेंडिड वारंटी शामिल की गई हैं। इस एसयूवी के 2023 मॉडल्‍स पर ही यह डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

जल्‍द लॉन्‍च होगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की ओर से 29 अप्रैल 2024 को नई एसयूवी के तौर पर XUV 3XO को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले कंपनी की ओर से दो टीजर जारी किए गए हैं। जिनमें इस नई एसयूवी के कई फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दी गई है। नई एसयूवी में कंपनी ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन, कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।