उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में,जानें डॉक्टरों ने क्या कहां कल आया था हार्ट अटैक।मालूम हैकि जनपद गोरखपुर की लोकसभा सीट से, समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और टीवी एक्ट्रेस काजल निषाद की, हालत स्थिर है।डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। काजल निषाद को रविवार की रात हार्ट अटैक आने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में, भर्ती कराया गया था। काजल के परिवारजन और पार्टी कार्यकर्ता देर रात एंबुलेंस से उन्हें, लेकर लखनऊ पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में, काजल निषाद की तबीयत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा है कि काजल को थोड़ा आराम करना चाहिए। काजल की तबीयत खराब होने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ था। समर्थकों के मुताबिक शुक्रवार की शाम काजल जनसंपर्क के दौरान बेहोश हो गई थी। इसके बाद उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में, भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टरों ने काजल को डिहाइड्रेशन होने की बात कही थी। इलाज से उनकी सेहत में, सुधार हो रहा था। लेकिन रविवार को काजल निषाद की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। उन्होंने डॉक्टरों से सीने में, दर्द की शिकायत की। इसके बाद काजल की ईसीजी जांच कराई गई। रिपोर्ट में,ह्रदय के रिदम में, बदलाव मिला। इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम में, शामिल डॉ. यासिर अफजाल ने बताया कि रिपोर्ट से पता चला कि ह्रदय का दौरा पड़ा है। इसे मायो कार्डियक इंफेक्शन (एमआई) कहते हैं। इसके बाद एहतियातन हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टरों ने काजल निषाद को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया। काजल निषाद की तबीयत खराब की सूचना मिलते ही, पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे। देर रात एम्बुलेंस से काजल के परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे। जहां मेदांता हॉस्पिटल में, उन्हें भर्ती कराया गया है। 41वर्षीय काजल निषाद राजनीति में, आने से पहले अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने लापतागंज सहित कई, धारावाहिकों में काम किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बिल्डरों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- खरीदारों को दिया जा रहा धोखा, पूरे देश में एक जैसा बने एग्रीमेंट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की जनहित...
બુલેટિન ઇન્ડિયાના અહેવાલની અસર
#buletinindia #gujarat #news
AAP Government has made Mockery of Governance in Punjab :Tarun Chugh
BJP National General Secretary Tarun Chugh launched a scathing attack on the Bhagwant Mann...
पुनर्वसन धोरणात दुरुस्ती करून भूस्खलन सारख्या आपत्तीच्या घटनांच्या समावेश करा
खासदार बाळू धानोरकर यांची मुख्यामंत्री एकनाथ शिंदे यांच्याकडे मागणी
चंद्रपूर :...