Oppo अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। Oppo A3 Pro 5G को लेकर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है। कंपनी ने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट को लेकर जानकारियां दी हैं। इस फोन को चीन में अगस्त में लॉन्च किया जा रहा है। फोन तीन कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।

ओप्पो अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन लाने जा रहा है। जी हां, हम यहां Oppo A3 Pro 5G की ही बात कर रहे हैं। ओप्पो के इस फोन को लेकर पिछले कुछ चर्चा चल रही है।

इसी कड़ी में कंपनी की ओर से लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है।

कंपनी ने Oppo A3 Pro 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने की तारीख को लेकर जानकारियां ऑफिशियल कर दी हैं। इसके साथ ही फोन के डिजाइन और कलर को भी दिखाया गया है।

कब लॉन्च हो रहा है Oppo A3 Pro 5G

Oppo A3 Pro 5G को कंपनी 12 अगस्त 2024 को पेश करेगी। A3 Pro से पहले ओप्पो का सब ब्रांड रियलमी अपने ग्राहकों के लिए GT Neo 6 SE फोन ला रहा है। GT Neo 6 SE को कंपनी 11 अप्रैल को पेश करेगी।

इसी के साथ Redmi Turbo 3 की भी एंट्री हो रही है। Redmi Turbo 3 को रेडमी रियलमी फोन से पहले 10 अप्रैल को ला रही है।'

Oppo A3 Pro 5G किन खूबियों के साथ लेगा एंट्री

Oppo A3 Pro 5G की बात करें तो इस फोन को कंपनी Azure, Yun Jin Powder (rose) और Mountain Blue कलर ऑप्शन में ला रही है।

डिजाइन की बात करें तो नया ओप्पो फोन को कंपनी Azure कलर ऑप्शन में ग्लास फिनिश डिजाइन के साथ ला सकती है।