जनपद जौनपुर के विकास खंड सिरकोनी में,नदी में मिला शव किशोरी की।मालूम होकि जनपद जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के धनेजा घाट के पास, सई नदी में, एक किशोरी की लाश मिली। उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार उक्त नदी के पास स्थित नरई बाबा का मंदिर स्थित है। लोग वहां दर्शन पूजन और नदी में नहाते है जहां लोग नहाते हैं, उसी के थोड़ी देर पर नहाते समय किनारे पर एक किशोरी की लाश दिखी। उसने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग लाश को देखने पहुंच गए। नदी में लाश मिलने की सूचना पर आस—पास के काफी लोग जमा हो गए। थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उस समय तक किशोरी की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस काफी सक्रिय हुई। तब पता चला कि बगल के ही गांव परियावां शहजादपुर में मृतका की बुआ का घर है। उसके बुआ के घर के लोगों ने जानकारी दिया कि किशोरी जलालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामजीत यादव की पुत्री अन्नू यादव है। अन्नू यादव कक्षा नौ तथा उसकी छोटी बहन सन्नो कक्षा 8 में राजकीय विद्यालय सलखापुर में पढ़ती थी। दोनों बहनें परियावा शहजादपुर में अपने फूफा रमेश यादव पुत्र रुस्तम यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि अन्नू यादव दो अप्रैल मंगलवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे से गायब है। उसे माता—पिता तथा बुआ के घर वाले खोजबीन में लगे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि मृतका के कही चोट का निशान नही दिख रहा है। हालांकि मामले में सभी पहलुओं की जांच चल रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઓડ સમાજ દ્વારા હવન અને મહા આરતીનું આયોજન
#buletinindia #gujarat #panchmahal
थर्मल चौराहे पर फूँका संयुक्त उद्यम (जेवी) का पुतला - कोटा थर्मल में निजीकरण के विरुद्द भारी आक्रोश
राजस्थान में एक एक करके सभी पावर प्लांटो के संयुक्त उद्यम (जेवी) किए जाने के विरुद्द विगत 32...
સુરેન્દ્રનગરનું બસ સ્ટેન્ડ પાકીટમારો માટે મોકળુ મેદાન બન્યુ
#buletinindia #gujarat #surendranagar
ડીસા શહેરમાંથી રીક્ષા ચોર ઝડપાયો હોવાની ઘટના સામે આવે છે
ડીસા શહેરમાંથી રીક્ષા ચોર ઝડપાયો હોવાની ઘટના સામે આવે છે
कार्तिक_भील_हत्याकांड मामले को लेकर आसाम के निर्दलीय लोक सभा सांसद Naba Kumar Sarania जी
कार्तिक_भील_हत्याकांड मामले को लेकर आसाम के निर्दलीय लोक सभा सांसद Naba Kumar Sarania जी