नई दिल्ली। (Randeep Surjwala Statement On Hema Malini) सीएम योगी ने गुरुवार को मथुरा में हेमा मालिनी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य दल के पास प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उधार में प्रत्याशी ला रहे हैं, उधार में भी प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस के नेता अपना आपा खो बैठे हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के हेमा मालिनी पर विवादित बयान पर सीएम योगी ने बिना नाम लिए कहा- "अब कांग्रेस नेता भारत की आधी आबादी पर अभद्र टिप्पणी कर अपमान करने पर उतारू हो चुके हैं।

कांग्रेस और इनके गठबंधन के लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ये राधारानी की भूमि है, यमुना मैया की भूमि है। उनकी कृपा इस भूमि पर है। यदि आधी आबादी का अपमान करोगे तो पूरा भारत वर्ष ऐसा सबक सिखाएगा कि आगे से राजनीति करने लायक नहीं बच पाएंगे।