तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले के काकतीय विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक को 16 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी भूपालपल्ली साइबर क्राइम में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 21 मार्च को पीड़ित लड़की के साथ गलत हरकत की थी। पुलिस ने कहा, "दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है।"
Telangana: तेलंगाना में पुलिसकर्मी ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
