जनपद आजमगढ़ के थाना तहबरपुर में,पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के अंतर्गत तहबरपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में,पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिम पट्टी निवासी सुदीप यादव पुत्र मधुबन यादव ने 18 मार्च को स्थानीय थाने पर तहरीर दिया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2013 में, कन्हैया लाल पुत्र विद्याधर निवासी ग्राम आतापुर थाना तहबरपुर के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी, जिससे दो बच्चे है। बहन निजी व्यवसाय ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर की दुकान चलाकर जीवन ज्ञापन व धनार्जन करती थी। जमीन खरीदने के नाम पर उसके पति कन्हैया व अन्य लोग रुपये माँग रहे थें। जबकि इसके पूर्व दो लाख रूपये दिया था। अब रुपये देने में, असमर्थता जताई। उसके लिए, बहन को शारीरिक व मानसिक यातनाये भी दी, गयी।अन्त में पति कन्हैया लाल पुत्र विद्याधर, ससुर विद्याधर पुत्र सुक्खू, देवर जयहिन्द पुत्र विद्याधर तथा सास उर्मिला देवी पत्नी विद्याधर ने उसकी हत्या कर असलियत छिपाने के लिए। उसके शव को घर में, ही जला दिया। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना थानाध्यक्ष मधुपनिका को सौंपी गई। बुधवार को थानाध्यक्ष तहबरपुर मधुपनिका ने आरोपी पति कन्हैया यादव को ओहनी अन्डर पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मेरी पत्नी का चरित्र ठीक नही था। उसको कई बार समझाया गया। परन्तु उसके अन्दर कोई सुधार नहीं हुआ। इस बात की जानकारी आसपास के लोगो के होने से मेरी काफी बदनामी हो रही थी। आवेश में, आकर उसे काफी मारा पीटा उसके पश्चात उसके ऊपर डीजल डालकर माचिस लगाकर जला दिया। जिससे व काफी जल गयी। इसके बाद हम लोग, उसको तहबरपुर सरकारी अस्पताल में ले गये। जहां डाक्टर ने वन्दना को मृत घोषित कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખડસલીયા ગામે સાસરૂ ધરાવતી અને અમદાવાદ પોલીસમાં ફરજ બજાવતી મહિલા કોન્સ્ટેબલે પોતાના ઘરે ગળફાંસો...
ખડસલીયા ગામે સાસરૂ ધરાવતી અને અમદાવાદ પોલીસમાં ફરજ બજાવતી મહિલા કોન્સ્ટેબલે પોતાના ઘરે ગળફાંસો...
RAS एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार:वोटिंग जारी, 928 सदस्य ऑफलाइन के साथ- साथ पहली बार ऑनलाइन कर रहे मतदान
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद (आरएएस एसोसिएशन) के लिए आज वोटिंग की जा रही है। इससे पहले शनिवार...
राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से बौखलायी भाजपा सरकार- जोन्टी बीरवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता व मंत्रियों द्वारा की जा रही अमर्यादित...
गहलोत के पूर्व OSD ने की डोटासरा के बयान की निंदा, बोले-इस तरह धमकाना ठीक नहीं
कोटा आईजी को धमकी देने के मामले में अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने डोटासरा को घेरा....