जनपद जौनपुर में,मतदान करना ही नैतिक मतदान जिलाधिकारी।मालूम होकि जनपद जौनपुर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में, वोट करेगा। जौनपुर के थीम पर स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र माँदड़ एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी साई तेजा सीलम व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/सहायक स्वीप प्रभारी डॉ गोरखनाथ पटेल, एवं यूबीआई रीजनल ऑफिसर शैलेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मतदाता गीत से हुई जिसके बाद मतदाता गीत की प्रस्तुति कुसुम एवं रिया ने प्रस्तुत किया।अतिथियों को बुक एवं अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने सम्मानित किया।इस मौके पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कालेज के छात्र—छात्राओं का जोश देखकर प्रसन्न दिखे जिन्होंने युवाओं से अपील किया कि अपने जोश को इसी तरह बरकरार रखें और 25 मई को स्वयं मतदान करते हुये परिवार सहित आस—पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। आगे कहा कि बिना लोभ, लालच और दबाव के स्वविवेक से मतदान करना ही नैतिक मतदान है। जौनपुर के हर नागरिक को मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी अति आवश्यक है।मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी साई तेजा सीलम ने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्रदान किया। अपने वोट से मनपसंद जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं, इसलिए लोकतंत्र का सम्मान करें सभी मतदान करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/सहायक प्रभारी स्वीप डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मतदान प्रतिशत किस तरह से बढ़े, इसके लिए बूथ स्तर पर सशक्त मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालने के लिए आगे आएं, इसके लिए बीएलओ को अपने दायित्व को ठीक ढंग से निभाना पड़ेगा।जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने आधी आबादी महिलाओं को मतदान में शत—प्रतिशत भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा कि हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपना मत का प्रयोग अवश्य करें जिससे उसकी ताकत का पता चलता है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल ऑफिसर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मतदान करना हम सब की जिम्मेदारी है। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान शपथ दिलाते हुये सभी को जागरूक एवं सशक्त बनाने की प्रेरणा दिया।इसके पहले कालेज के स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट्स ने गाड आफ आनर देते हुए लाइनअप होकर पुष्प वर्षा करके अतिथियों को मंच तक पहुंचाया। कॉलेज के अलग-अलग विभाग के सभी छात्रों ने मतदाता जागरूक के थीम पर चार्ट थर्माकोल एवं अन्य तकनीकियों के माध्यम से जागरूकता प्रोजेक्ट तैयार किया जिसको देखकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशंसा व्यक्त किया।इसी क्रम में कालेज परिसर में बने मतदाता हेल्प डेस्क का जिलाधिकारी ने फीता काटकर व लैपटॉप पर बटन दबाकर उदघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह, जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर मोहम्मद मुस्तफा, सह विद्यालय निरीक्षक रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, डॉ केके सिंह, अरशद कमाल, डॉ जीवन यादव, एआरपी राजीव सिंह, डॉ राकेश बिंद, डॉ अब्दुल हलीम हाशमी, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ ममता सिंह, डॉ नीलेश सिंह, डॉ अर्चना सिंह, डॉ ज्योत्स्ना सिंह, डॉ विवेक विक्रम सिंह, सलमान शेख, डॉ प्रवीण यादव, डॉ तकरीम फातिमा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CM Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर सेना में फूट डालने का आरोप लगाया | BJP Vs Congress
CM Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर सेना में फूट डालने का आरोप लगाया | BJP Vs Congress
हड़ताल पर गए रेजीडेंट्स का लाइसेंस करें निरस्त:इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट का एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल को लिखा पत्र
स्टाइपेंड और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने समेत दूसरी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने...
भाजपा भी कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से हो जाएगी खत्म: अखिलेश यादव
कोलकाता, 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख विपक्षी दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को...
West UP में बच्चों के यौन शोषण का मामला, अभियुक्त इतने लंबे समय तक कैसे बचता रहा? (BBC)
West UP में बच्चों के यौन शोषण का मामला, अभियुक्त इतने लंबे समय तक कैसे बचता रहा? (BBC)
Breaking News : बेंगलुरु के कैफे में हुआ धमाका, इलाके में मचा हड़कंप | Bengaluru Blast | Karnataka
Breaking News : बेंगलुरु के कैफे में हुआ धमाका, इलाके में मचा हड़कंप | Bengaluru Blast | Karnataka