जनपद आजमगढ़ में,मौत ने थमा हाथ दोस्त को छोड़ने गये युवक।सूत्रों से जानकारी के मुताबिक जनपद आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीते दिन रविवार की रात ट्रेन से उतरते समय अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। वह अपने गांव के साथी को सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने के लिए गया था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में, कोहराम मच गया।मृतक अपने परिवार का कमाऊ पुत्र था। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी कमलेश चौहान ( 35 ) पुत्र अमरजीत चौहान रविवार के अपने गांव के मित्र रणविजय चौहान व उसकी पत्नी को सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने गया था। रणविजय का भाई विनोद भी गया हुआ था।सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाए। इस दौरान ट्रेन चल दी, विनोद सुरक्षित ट्रेन से उतर गया। कमलेश चौहान उतर रहा था कि ट्रेन तेजगति चल पड़ी और उसका पैर फंस गया।जिससे व गिर गया,और ट्रेन की चपेट में, आने से शरीर दो खंड हो गया। घटना से प्लेटफार्म पर हड़कम्प मच गया। घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंचे, जीआरपी थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने शव को कब्जे मे लेकर पहचान हेतु कार्यवाही में जुट गये। विनोद चौहान ने मृतक की पहचान किया। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया । मृतक अपने परिवार का एकलौता कमाऊ पुत्र था। मजदूरी करके अपने परिवार का भरणपोषण करता था। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બીપરજોય વાવાઝોડાની અપડેટ
૯ જૂન ૨૦૨૩ ની સ્થિતિ મુજબ
વેરી સિવિયર " Biparjoy" વાવાઝોડું પૂર્વીય - મધ્ય અરબી સમુદ્ર પર મુખ્ત્વે ઉતર દિશામાં છેલ્લી છ...
राजस्थान बीजेपी में बड़े बदलाव की आहट,लेकिन वसुंधरा का नाम अभी भी कही नहीं
राजस्थान में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 11 सीटों पर हार के बाद प्रदेश के बड़े नेताओं की दिल्ली...
देवेंद्र नगर में धर्मलम्बियों का जिलों एवं राज्यों से उमड़ा जनसैलाब
देवेंद्र नगर में धर्मलम्बियों का जिलों एवं राज्यों से उमड़ा जनसैलाब, देखें
...
पौष बड़ा कार्यक्रम मे आमजन ने पायी पंगत प्रशादी.
उनियारा.श्री चामुंडा माता मंदिर में पोष बड़ा महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ उनियारा उपखंड के...
ડીસાના વાસણા (જૂનાડીસા) માં સસરાની જમીન પચાવી પાડવા પતિએ પત્ની પર જીવલેણ હુમલો કરતાં ચકચાર
ડીસામાં સસરાની જમીન પચાવી પાડવા માટે પત્નીને વારંવાર ત્રાસ આપી સસરિયાઓ મારતા હોવાની ઘટના સામે આવી...