जनपद आजमगढ़ में,ग्राम पंचायत अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया।सूत्रों के मुताबिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए। किए गए, आवेदन के बाद आवेदक से प्रमाण पत्र जारी करने के लिए। पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी को,बीते दिन शुक्रवार की शाम जिले की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। टीम ने घूस लेने के आरोपित सरकारी कर्मचारी से रिश्वत नोट भी बरामद कर लिए हैं। बरदह थाना अंतर्गत ठेकमा विकास खंड क्षेत्र के सराय पल्टू ग्राम निवासी संदीप कुमार राय ने पारिवारिक सदस्य के निधन हो जाने पर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए। आनलाइन आवेदन किया था। प्रमाण पत्र जारी करने के लिए क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) बृजेश कुमार यादव ने आवेदक से सुविधा शुल्क के रूप में, पांच हजार रुपए। की मांग कर दी। आवेदक की मान मनुहार के बाद भी जब ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। तो मजबूर होकर पीड़ित संदीप राय ने। इसकी शिकायत मंडल मुख्यालय पर स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की। पीड़ित की बातों को संज्ञान में, लेते हुए। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुखवीर सिंह भदौरिया ने अपने सहयोगियों के साथ आरोपित सेक्रेटरी को दबोचने की रणनीति बनाई। इस कार्रवाई के लिए। टीम प्रभारी ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए। गए दो, सरकारी गवाहों को अपने साथ लिया। शुक्रवार की शाम टीम ने रसायन लगे पांच हजार रुपए को। शिकायतकर्ता संदीप राय को उपलब्ध कराए। इसके बाद संदीप राय ने स्थानीय शेखपुर उर्फ पठानपुर ग्राम निवासी सेक्रेटरी बृजेश कुमार यादव से फोन पर संपर्क कर उसे सुविधा शुल्क देने के लिए, बुलाया। शाम करीब साढ़े छह बजे टीम ने क्षेत्र के बउवापार बेला मोड़ पर सेक्रेटरी को पांच हजार रुपए घूस लेते हुए। मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए, आरोपित सेक्रेटरी को संबंधित थाने ले जाया गया। जहां उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई की चर्चा सुजातपुर सद्दोपट्टी सिघङा,बेला मोङ, क्षेत्र में जोरों पर हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जॉर्डन में इजराइली दूतावास पर फायरिंग, हमलावर की मौत:3 पुलिसकर्मी घायल, वीडियो; लेबनान में इजराइल के हमले में 20 मारे गए
जॉर्डन की राजधानी अम्मान में मौजूद इजराइली दूतावास पर रविवार सुबह फायरिंग हुई है। फायरिंग करने...
બનાસકાંઠા થરાદ/હાઇવે ઉપર નર્મદા કેનાલને તોડી મશીનરી લઇજતા 2 વાહનો માટે કેનાલની અંદર લોખંડનો નવોપુલ તૈયાર કરાયો
બનાસકાંઠા નાં થરાદ વાવ હાઇવે ઉપર આવેલી નર્મદા કેનાલ ને તોડી મશીનરી લઇ જતા બે વાહનો માટે કેનાલ ની...
તળાજામાં જીવદયા પ્રેમીઓએ કેટલી ગાયોને બચાવી લીધી?કેટલી ગાયોના થયા મોત?
તળાજામાં જીવદયા પ્રેમીઓએ કેટલી ગાયોને બચાવી લીધી?કેટલી ગાયોના થયા મોત?
निलेश हिप्पळगे यांचा वाढदिवस, विविध उपक्रमाने साजरा गोरगरीब जनतेला फळेवाटपही करण्यात आले
निलेश हिप्पळगे यांचा वाढदिवस, विविध उपक्रमाने साजरा गोरगरीब जनतेला फळेवाटपही करण्यात आले
पालकमंत्र्यांच्या अगोदर राष्ट्रवादीने केले सुशोभीकरण्याचे उद्घाटन
पालकमंत्र्यांच्या अगोदर राष्ट्रवादीने केले सुशोभीकरण्याचे उद्घाटन