Google Maps के लिए जल्द नया अपडेट जारी किया जाएगा। एंड्रॉइड डेवलपर्स ब्लॉग के एक पोस्ट से इसे लेकर जानकारी मिली है। यह अपडेट बेहतर नेविगेशन के लिए Gyroscope Accelerometer और Magnetometer डेटा का इस्तेमाल करेगा। इन डेटा की मदद से गूगल अपने नेविगेशन एल्गोरिद्म को सटीक बनाने पर काम कर रहा है। इस अपडेट से ऐप का यूजर इंटरफेस नहीं बदलेगा।'

 Google Maps अक्सर यूजर्स को अजीबोगरीब नेविगेशन दिखाने को लेकर सुर्खियों में रहता है। कई बार इसके चलते यूजर्स मुश्किल में फंस चुके हैं। गूगल मैप्स पर यूजर्स को अब इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कंपनी अपनी नेविगेशन एल्गोरिद्म को और बेहतर करने पर काम कर रहा है।

Google Maps के अपकमिंग अपडेट को लेकर Android Developers ने ब्लॉग में बताया है कि मैप्स को अब Fused Orientation Provider (FOP) का सपोर्ट मिलेगा। इस सपोर्ट का उद्देश्य एंड्रॉइड स्मार्टफोन के ओरिएंटेशन डिटेक्शन को पहले से बेहतर बनाना है। चाहें स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने अलग-अलग किस्म के हार्डवेयर क्यों न इस्तेमाल किए होंगे।

पहले से और बेहतर होगा नेविगेशन

Android Developers ने बताया है कि इस अपडेट के जरिए गूगल मैप नेविगेशन को और बेहतर बनाने के लिए Gyroscope, Accelerometer और Magnetometer डेटा का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, इन सभी सेंसरों से डेटा का उपयोग करने का Google का यह विचार नया नहीं है, कंपनी ने पहले भी एपीआई यूज कर चुकी है, लेकिन यह अपडेट पहले से बेहतर काम करेगा।

नहीं बदलेगा यूजर इंटरफेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव न सिर्फ Google Maps पर लागू होंगे ब्लिक उन सभी थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी होंगे जो नेविगेशनल डेटा के लिए इस पर निर्भर हैं। इस अपडेट के साथ गूगल मैप का यूजर इंटरफेस किसी तरह से प्रभावित नहीं होगा। यानी गूगल मैप्स का लेआउट प्रभावित नहीं होगा।