जनपद हमीरपुर में,बाइक सवार दंपति हाइवे पर लगे जाम में फंसे दर्दनाक मौंत।मालूम होकि उत्तर प्रदेश में, एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर रोज लगने वाले जाम ने एक मासूम की जान ले ली। जिस मासूम ने अभी दुनिया को देखा भी नहीं था उसकी जाम के चलते मौत हो गई। रविवार दोपहर हाइवे पर लगे जाम में एक बाइक सवार दंपति फंस गया। मां की गोद में एक महीने की बीमार मासूम थी, जिसने दम तोड़ दिया। मूसानगर के रहने वाले पति-पत्नी मासूम को दिखाने के लिए हमीरपुर आ रहे थे। मासूम की मौत के बाद शव लेकर दंपति यमुना नदी पुल से वापस मूसानगर चला गया। कानपुर-सागर हाइवे पर कई दिनों से लगातार इसी तरह घंटों जाम लग रहा है। जिसकी वजह से रोज इस रूट पर हजारों लोग जूझते हैं। शनिवार को फिर हाइवे पर जाम लगा जो 24 घंटे तक नहीं खुल पाया। जिसकी भेंट नन्हीं जान चढ़ गई। रविवार को मूसानगर के किसवा दुरौली गांव निवासी अनीता अपने पति संदेश के साथ बाइक से बीमार मासूम आध्या को दिखाने के लिए हमीरपुर निकली थी, लेकिन वह जाम में फंस गए। जाम इतना भीषण था कि बाइक, साइकिल तक को निकालने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने जाम खुलवाने और दंपति की मदद की कोशिश की लेकिन वह भी नाकाम रही। आनूपुर मोड़ से यमुना नदी पुल तक पहुंचने में दंपति को ढाई घंटे लग गए, इससे मासूम की हालत बिगड़ लगई और समय से इलाज न मिल पाने कारण रास्ते में ही मां की गोद में मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत पर मां बदहवास हो गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kota: शहर के नयापुरा इलाके में चला अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, थड़ी व ठेले को हटाया गया |Kanwas News|
Kota: शहर के नयापुरा इलाके में चला अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, थड़ी व ठेले को हटाया गया |Kanwas News|
জনস্বাস্থ্যৰ সদৰত জলমিত্ৰৰ ধৰ্ণা
জনস্বাস্থ্য কাৰিকৰী বিভাগৰ জল জীৱন মিছনৰ পানী যোগান আঁচনিত কৰ্মৰত জলমিত্ৰসকলে চাকৰি নিয়মীয়াকৰণৰ...
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope
Mohammad Rafi Birthday: मोहम्मद रफ़ी और उनके गानों को आज किस तरह याद करते हैं लोग? (BBC Hindi)
Mohammad Rafi Birthday: मोहम्मद रफ़ी और उनके गानों को आज किस तरह याद करते हैं लोग? (BBC Hindi)