जनपद गाजीपुर में,एचटी लाइन की चपेट में आई बारातियों की बस दस की झुलसकर दर्दनाक मौंत। मालूम हो कि जनपद गाजीपुर में, एचटी लाइन की चपेट में!आने से बस में, सवार 10 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। चारों तक तरफ चीख पुकार मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची गई थी। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही थी। कुल 38 बराती बस में सवार थे। जानकारी के अनुसार, सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से करीब दस लोगों की मौत हो गई है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बालिका सुरक्षा एव साइबर क्राइम पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
बून्दी
फ़रीद खान
बालिका सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर कार्यशाला आयोजित
राजस्थान पुलिस...
THOMPSON AND XM8 OP IN BATTLE MOMENT😍🥰
THOMPSON AND XM8 OP IN BATTLE MOMENT😍🥰
શિનોરમાં ગણપતિ વિસર્જન દરમિયાન ગરબામાં ટ્રેડિશનલ ડ્રેસમાં ક્યાં ? દેખાઈ મહિલાઓ જુવો 👉👇
શિનોરમાં ગણપતિ વિસર્જન દરમિયાન ગરબામાં ટ્રેડિશનલ ડ્રેસમાં ક્યાં ? દેખાઈ મહિલાઓ જુવો 👉👇