जनपद वाराणसी में, 15 दिन के अंदर आज दूसरी बार प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे।बता दे कि प्रधानमंत्री देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से बरेका तक 28 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। जिसमें उनके ऊपर पुष्प वर्षा की जाएगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे। भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए पीएम मोदी के सड़क मार्ग रूट पर स्वागत के लिए 16 प्वाइंट भी बनाए हैं। आज के पूर्व पीएम मोदी 22 फरवरी को भी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट से बरेका गए थे। मगर, उस यात्रा में पीएम मोदी ने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाया था। नौ मार्च की रात में करीब साढ़े नौ बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे तो पीएम कई जगहों पर कार से बाहर आकर भी लोगों का अभिवादन करेंगे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। बीएलडब्ल्यू में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से नौ मार्च की रात काशी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बीएलडब्ल्यू हेलिपैड से आजमगढ़ में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરેન્દ્રનગરમાં 1551 ફૂટ લંબાઈ અને 10 ફૂટ પહોળાઈ ધરાવતા વિશાળ તિરંગા યાત્રા યોજાઈ
હર ઘર તિરંગા' અભિયાન અંતર્ગત આજે સુરેન્દ્રનગર ખાતે ભવ્ય તિરંગા યાત્રા યોજાઈ હતી. 1551 ફૂટ લંબાઈ...
Gujarat Election 2022 | પહેલા તબક્કા માટે 84 બેઠકોના ઉમેદવાર જાહેર | Gujarat News | News18 Gujarati
Gujarat Election 2022 | પહેલા તબક્કા માટે 84 બેઠકોના ઉમેદવાર જાહેર | Gujarat News | News18 Gujarati
LIC Share Price | Q3 Results Impact|LIC और Grasim के Shares पर इस तिमाही के नतीजों का कैसा हुआ असर?
LIC Share Price | Q3 Results Impact|LIC और Grasim के Shares पर इस तिमाही के नतीजों का कैसा हुआ असर?