आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति के घर बारात आई थी। बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दुल्हन के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए तो वहीं बराती पक्ष के तीन-चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में ही विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दनियालपुर गांव निवासी लालचंद गोंड के पुत्री की शादी थी। बारात अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहिया गांव से आई थी। रात लगभग दस बजे जनवासे से बारात डीजे पर डांस करते हुए निकली। बारातियों के साथ ही डीजे पर कुछ घराती भी डांस करने लगे। इसी दौरान कुछ विवाद हुआ और किसी ने डांस कर रहे युवाओं पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर से दुल्हन का भाई अविनाश (19) के अलावा लड़की पक्ष के विकास गोंड (16) व अंकित (18) घायल हो गए। देखते-देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति तो यह उत्पन्न हो गई कि लोगों को आसपास स्थित गेहूं, सरसों व अरहर के खेत में छुप कर खुद को बचाना पड़ा। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला कुछ शांत हुआ और पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही विवाह की सारी रस्में संपन्न कराई। मारपीट की इस घटना में बाराती पक्ष के दो से तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। विवाह संपन्न कराने के बाद दुल्हन विदा हो गई। एसओ सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर पहुंच कर मामला शांत कराने के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करा दिया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
50MP OIS कैमरा, 256GB स्टोरेज और 5000 mAh बैटरी वाला ये फोन मिल रहा है डिस्काउंट में सस्ता, जानिए डिटेल
फोन को नो-कॉस्ट-ईएमआई पर भी लिया जा सकता है। इसे खरीददार 1893 रुपये की मासिक EMI पर ले सकते हैं।...
मध्य प्रदेश श्रमजीवी संघ सदस्यता अभियान 2023 सिमरिया रेस्ट हाउस में संपन्न हुआ सदस्यता अभियान....
मध्य प्रदेश श्रमजीवी संघ सदस्यता अभियान 2023 सिमरिया रेस्ट हाउस में संपन्न हुआ सदस्यता अभियान....
AKOLA | माना येथील घरकुलाच्या लाभार्थ्याना चेक मिळाला नाही
AKOLA | माना येथील घरकुलाच्या लाभार्थ्याना चेक मिळाला नाही
बागरी वेयरहाउस अमरी में चल रही गेहूं की खरीदी में करीबन 10000 कुंटल गेहूं रखा खुले आसमान के नीचे बारिश में हुआ गीला शासन प्रशासन द्वारा नहीं की गई पहले से कोई व्यवस्था खरीदी केंद्र में भरा पानी
गुनौर :विगत तीन दिवस से मौसम ने करवट ली जिसके चलते गुनौर क्षेत्र में 26 अप्रैल को...
West Bengal: 'अगर सच साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी', अमित शाह को फोन करने वाले दावे पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के दावे...