आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति के घर बारात आई थी। बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दुल्हन के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए तो वहीं बराती पक्ष के तीन-चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में ही विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दनियालपुर गांव निवासी लालचंद गोंड के पुत्री की शादी थी। बारात अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहिया गांव से आई थी। रात लगभग दस बजे जनवासे से बारात डीजे पर डांस करते हुए निकली। बारातियों के साथ ही डीजे पर कुछ घराती भी डांस करने लगे। इसी दौरान कुछ विवाद हुआ और किसी ने डांस कर रहे युवाओं पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर से दुल्हन का भाई अविनाश (19) के अलावा लड़की पक्ष के विकास गोंड (16) व अंकित (18) घायल हो गए। देखते-देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति तो यह उत्पन्न हो गई कि लोगों को आसपास स्थित गेहूं, सरसों व अरहर के खेत में छुप कर खुद को बचाना पड़ा। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला कुछ शांत हुआ और पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही विवाह की सारी रस्में संपन्न कराई। मारपीट की इस घटना में बाराती पक्ष के दो से तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। विवाह संपन्न कराने के बाद दुल्हन विदा हो गई। एसओ सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर पहुंच कर मामला शांत कराने के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करा दिया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
vadodara: મહેસુલ કર્મચારીઓ દ્વારા જૂની પેન્શન યોજના લાગુ કરવા આવેદનપત્ર | Vadodara News Update
vadodara: મહેસુલ કર્મચારીઓ દ્વારા જૂની પેન્શન યોજના લાગુ કરવા આવેદનપત્ર | Vadodara News Update
જેતપુરનાં દેરડીધાર વિસ્તારમાં ખાડામાં ડૂબી જતાં બાળકનું મોત,ન્હવા પડતા દસ વર્ષના બાળકનું મોત
જેતપુરનાં દેરડીધાર વિસ્તારમાં ખાડામાં ડૂબી જતાં બાળકનું મોત,ન્હવા પડતા દસ વર્ષના બાળકનું મોત
गणेश पूजा के लिए CJI के घर पहुंचे PM Modi, Uddhav Thackeray की पार्टी ने उठाए राजनीतिक सवाल
गणेश पूजा के लिए CJI के घर पहुंचे PM Modi, Uddhav Thackeray की पार्टी ने उठाए राजनीतिक सवाल
MCN NEWS| वीरगाव पोलिस ठाण्याच्या हद्दीत नागमठाण येथे चोरीचा प्रयत्न फसला
MCN NEWS| वीरगाव पोलिस ठाण्याच्या हद्दीत नागमठाण येथे चोरीचा प्रयत्न फसला