लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर डॉ. अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। जो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के पुत्र हैं। ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली है और कहा कि भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बताया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन में राजभर को दो सीटें मिल जाएंगी। दूसरी सीट पर वार्ता चल रही है। इसलिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई। ओम प्रकाश राजभर प्रदेश में राजभर सहित अन्य अति पिछड़ी जातियों को साथ लेकर 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बनाई थी। 2017 में सुभासपा ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और तीन सीटें जीतीं। राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया था, लकिन योगी सरकार से मनमुटाव के चलते वे मार्च 2019 में सरकार से अलग हो गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में सुभासपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ा। विधानसभा चुनाव 2022 में पहले सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन किया। सुभासपा और सपा के गठबंधन से भाजपा को पूर्वांचल में करीब 10-15 सीटों पर नुकसान हुआ। चुनाव में सुभासपा को छह सीटें मिलीं। सपा के साथ भी उनका गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला। जुलाई 2023 में राजभर सपा से गठबंधन तोड़कर फिर एनडीए में शामिल हो गए और पांच मार्च 2024 को उन्हें मंत्री बना दिया गया। मंत्री बनने के बाद राजभर ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कोई लड़ाई नहीं है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। यूपी में एनडीए सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यूपी में निषाद पार्टी को एक और अपना दल (एस) को दो सीटें मिल सकती हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસકાંઠાના ડીસાની સબજેલ ખાતે રક્ષાબંધન પર્વની ઉજવણી કરાઈ હતી
બનાસકાંઠાના ડીસાની સબજેલ ખાતે રક્ષાબંધન પર્વની ઉજવણી કરાઈ હતી
थायरॉइड में भूलकर भी न खाएं ये चीजें I Nourish Your Health with the Right Choices I Mugdha Pradhan
थायरॉइड में भूलकर भी न खाएं ये चीजें I Nourish Your Health with the Right Choices I Mugdha Pradhan
हरियाणा-पंजाब में चंडीगढ़ पर तकरार बढ़ी:AAP मंत्री बोले-1 इंच जमीन नहीं देंगे; CM सैनी ने कहा- हमारा हक; BJP नेता भी भिड़ चुके
चंडीगढ़ में हरियाणा का नया विधानसभा भवन बनाने को लेकर पंजाब और हरियाणा के सभी राजनीतिक दलों के...