2024 में 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां लॉन्च होंगी। कुछ को उनके फेसलिफ्ट मॉडल के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा तो कई ऐसी हैं जो बिल्कुल नई होंगी। यहां ऐसी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन पर वर्तमान समय में काम किया जा रहा है। इनके इसी साल भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

अगर आप बड़ी फैमिली के लिए नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में निकट भविष्य में कई गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी। इस लेख में तीन ऐसी कारों के बारे में बताने वाले हैं जिनके लॉन्च पर इन दिनों काम किया जा रहा है।

Toyota Fortuner Mild Hybrid

इस गाड़ी को लॉन्च से पहले कई बार परीक्षण के दौरान देखा जा चुका है। माइल्ड हाइब्रिड ऑप्शन में जीडी सीरीज इंजन को 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है। कहा गया है कि इसमें फ्यूल एफिशियंसी और परफॉर्मेंस को बेहतर किया जाएगा। उम्मीद है कि यह 2024 के अंत में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। माइल्ड-हाइब्रिड हिलक्स पहले से ही यूरोप में बिक्री के लिए मौजूद है।

Hyundai Alcazar Facelift

अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी कारों की लिस्ट में हुंडई की Alcazar Facelift का नाम भी शामिल है। इसमें कई परिवर्तन किए जाएंगे और कई आधुनिक फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर जोड़ा जाएगा। इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे भी निकट भविष्य में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.5L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 116 पीएस की शक्ति और 250 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।